News Anchor Viral Video : न्यूज पढ़ते वक्त न्यूज एंकर को कई तरह की बातों का ध्यान रखना पड़ता है। सबसे बड़ी चीज होती है कि इस दौरान कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जब न्यूज पढ़ते वक्त लाइव टीवी पर एंकर्स ने मुसीबतों का सामना किया लेकिन इस वक्त एक महिला एंकर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस एंकर को न्यूज पढ़ते वक्त एक मक्खी खूब परेशान कर रही थी। इसके बाद एंकर ने मक्खी को खा लिया।
वायरल वीडियो में बोस्टन 25 न्यूज की एंकर वैनेसा वेल्च को लाइव न्यूज पढ़ते देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी आंख के पास एक मक्खी पहुंच गई। मक्खी पहले एंकर की आंखों पर बैठी रही और जिससे एंकर ने भगाने का भी प्रयास नहींकिया। इसके कुछ ही देर बाद मक्खी आंखों से उड़ी और सीधे एंकर की मुंह में घुस गई।
मक्खी आंखों की पलकों से उड़ने के बाद सीधे एंकर के मुंह में चली गई। इसके बावजूद एंकर ने तो एंकरिंग को रोका और ना किसी तरह की रुकावट होने दी। उन्होंने मक्खी को निगल लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो काफी प्रोफेशन हैं,मक्खी मुंह में घुस गई लेकिन किसी तरह का कोई रिएक्शन या नहीं दिख रहा हैं। हर कोई शायद ऐसा नहीं कर पाएगा। एक अन्य ने लिखा कि मक्खियों को पास आते देखा कई लोग हाथ चला देते हैं, इस एंकर ने आंखों पर बैठने के बाद भी रिएक्ट नहीं किया बल्कि उसे निगल गई।
यह भी पढ़ें : इंस्पेक्टर बन युवतियों का यौन शोषण करता था असलम, नाबालिग से शादी के दिन खुल गई पोल
एक ने लिखा कि आजकल कंपनी ऐसे ही ईमानदार लोगों की तलाश करती हैं जो जान पर खेलकर भी कंपनी के लिए काम करें और बेस्ट दें। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में महिला एंकर की अपने काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी दिखाई दे रही है। एक अन्य ने लिखा कि महिला ने जिस तरह से स्थिति को कंट्रोल किया है, वह तारीफ के काबिल है लेकिन सवार उठता है कि उसने मक्खी निगलकर अपनी जान जोखिम में क्यों डाली, जब कंपनी खुद इस बात की परवाह नहीं कर रही है कि मक्खी वहां क्यों भटक रही हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines