---विज्ञापन---

इंस्पेक्टर बन युवतियों का यौन शोषण करता था असलम, नाबालिग से शादी के दिन खुल गई पोल

Jharkhand News : झारखंड के एक शख्स ने अपनी पहचान छुपाकर पुलिस इंस्पेक्टर बनकर कई महिलाओं और लड़कियों का शोषण किया। एक लड़की से शादी के दौरान वह फंस गया और कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

---विज्ञापन---

Jharkhand News : झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लोगों से ठगी करता था और यौन शोषण करता था लेकिन एक दिन वह बुरी तरह फंस गया। शख्स ने पहले एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर शादी का झांसा दिया। शादी के दिन उसकी ऐसी सच्चाई सामने आई कि सब हैरान रह गए। कोर्ट ने उसको कठोर सजा दी है ।

पॉस्को कोर्ट ने 16 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोपी संजय कसेरा उर्फ राज सोरेन उर्फ असलम खान उर्फ फिरोज उर्फ मोहम्मद खान को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। असलम इंस्पेक्टर बनकर महिलाओं और लड़कियों का शोषण करता था, वसूली करता था।

---विज्ञापन---

असलम बैंक से लोन दिलाने का दावा करता था। एक दिन 16 साल की बच्ची का पिता भी बैंक पहुंचा था। असलम ने उन्हें अपने झांसे में लिया और मदद करने भरोसा दिलाया। इसके बाद उसका घर आना जाना शुरू हो गया और उसकी नजर 16 साल की नाबालिग बच्ची पर पड़ी। असलम ने अपना नाम और पहचान बदला हुआ था।

यह भी पढ़ें : मॉडल बना रही थी रील, मौत सामने है नहीं हुआ फील और ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

---विज्ञापन---

असलम ने बच्ची के साथ छेड़खानी और यौन शोषण शुरू कर दिया। अक्सर वह पुलिस की वर्दी पहनकर आता था तो उसका कोई विरोध भी नहीं करता था। कई दिनों तक वह बच्ची का शोषण करता था। कुछ दिन बाद उसने नाबालिग लड़की  से शादी करने की बात कही। परिवार वाले तैयार हो गए लेकिन शादी के दिन ही उसकी पोल खुल गई।

यह भी पढ़ें : दबंगों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सरेआम दरोगा को पीटा, Video वायरल

---विज्ञापन---

शादी के दिन असलम के व्यवहार और अन्य चीजों से परिजनों को शक हो गया। पता चला कि वह धर्म और पहचान बदलकर शादी कर रहा था। वह पहले से ही शादीशुदा है और कई बच्चों का बाप है। पोल खुलते ही वह भाग निकला लेकिन पुलिस गिरफ्तार किया, केस दर्ज किया, कोर्ट के सामने पेश किया और अब उसे 20 साल की कठोर कारावास की सजा मिली है।

First published on: May 29, 2024 08:36 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola