Viral Video: बीच पर टहलते नहाते लोग अचानक हैरान, जब पानी में क्रैश हुआ विमान
Author: Avinash Tiwari
Jan 15, 2024 04:20 PM IST
Plane Crash Viral Video : प्लेन क्रैश की तमान खबरें सामने आती रहती हैं, कुछ वीडियो भी सामने आ चुके हैं जिसमें प्लेन को क्रैश होते देखा गया है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक हवाई जहाज को समुद्र के किनारे क्रैश होते देखा जा सकता है। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जहाज उड़ान के दौरान समुद्र के किनारे, नीचे की ओर आ गया। बीच पर बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे, तभी यह जहाज क्रैश हो गया। पानी में जहाज के गिरते ही वहां मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। बीच पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
कहां का है वीडियो?
दरअसल वीडियो फ्लोरिडा का बताया जा रहा है, जहां एक एयर शो के दौरान, ग्रुम्मन टीबीएफ/टीबीएम एवेंजर के इंजन में खराबी आ गई थी। इसके बाद पायलट की सूझबूझ से इसकी पानी में लैंडिंग करवाई गई। यह एक पुराना और महत्वपूर्ण लड़ाकू विमान था। इस विमान को दोबारा रिपेयर कर उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया था। हालांकि इस घटना के बाद इस विमान के उड़ान भरने की संभावना खत्म हो गई।
विमान को पानी से निकाला गया और प्रदर्शनी में रख दिया गया। ग्रुम्मन टीबीएम एवेंजर के साथ यह दुर्घटना साल 2021 में हुई थी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद 30 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच वायरल हुआ पायलट का वीडियो, बताया किसके घर आएंगे राम!
बता दें कि इस घटना में पायलट भी सुरक्षित बच निकला था। काफी मशक्कत के बाद जहाज को पानी से बाहर निकाला गया था। एक बयान जारी कर बताया गया था कि इस जहाज को अब रिपेयर करने में काफी वक्त और पैसा लगेगा। जब तक यह रिपेयर नहीं हो जाता है या संग्रहालय में रहेगा।