Monkey Viral Video : दुनिया में एक से बढ़कर एक चमत्कार होते रहते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें सुनकर या देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। धर्म से जुड़े मामले तो और चमत्कारिक होते हैं। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर महिला से जब पहली बार मिला तो गले लग गया। महिला भजन गाती रही और बंदर महिला से चिपका रहा।
वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि मामला बद्रीनाथ का है। यहां केरल का एक परिवार घूमने और दर्शन के लिए आया था। एक बंदर परिवार के साथ चलने लगा, जब परिवार के लोग खाना खाने के लिए एक होटल में पहुंचे तो बंदर भी वहां पहुंच गया। बंदर एक महिला के पास जाकर बैठ गया तो महिला भजन गाने लगी।
महिला के साथ मौजूद अन्य लोग भी भजन गाने लगे। जब महिला ने ‘हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे’ गाना शुरू किया तो बंदर महिला के गले लगे गया। कभी वह हैरान होकर महिला को देखता तो कभी वह गले लग जाता। कभी वह शरीर को अजीब तरह हिलाने लगता तो कभी एकदम शांत होकर बैठ जाता।
अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाह, यह वही भारत है जिसे हम जानते हैं, जहां हर कोई दिव्य ऊर्जा से प्रभावित है। एक अन्य ने लिखा कि बहुत अच्छा परिवार है। हो सकता है कि बंदर भी कुछ खाने के लिए पीछे-पीछे आया हो। एक ने लिखा कि ये उन वीडियो में से एक है, जिन्हें मैंने आज तक सबसे बेस्ट मानता आ रहा हूं।
यह भी पढ़ें : Air India पर क्यों भड़की टीम इंडिया की स्टार प्लेयर?
एक ने लिखा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य की शक्ति और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान, यही तो है हमारी संस्कृति। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि जानवरों को इंसानों से कुछ तो कनेक्शन है। हो सकता है कि पिछले जन्म का ही कनेक्शन हो। एक ने लिखा कि हैरानी हो रही है कि बंदर इतने करीब जाते ही हमला कर देते हैं और ये चिपक रहा है. वाकई ये अचंभित कर देने वाला है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
21 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines