Flight Viral Video : ट्रेन या बस में यात्रा करते वक्त आपने भी देखा होगा कि कई लोग सामान बचने आते हैं। अपने प्रोडक्ट का प्रचार करते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। ऐसा करने वालों को एक फायदा ये होता है कि लोग उठकर जा नहीं सकते, ऐसे में उन्हें पूरी बात सुननी ही पड़ती है लेकिन इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स फ्लाइट में अपने सीट से खड़ा हुआ और कॉरिडोर में पहुंचकर तेज आवाज में अपनी बात रखने लगा। बात पूरी होने के बाद वह अपनी सीट पर आकर बैठ गया। शख्स ने जो भी कुछ कहा, उसका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। दावा है कि शख्स ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि इस वीडियो को तूतीकोरिन से चेन्नई (एमएए) जाने वाली घरेलू उड़ान में शूट किया गया है, इस फ्लाइट में ये शख्स ईसाइयत का प्रचार कर रहा है। इसे अनुमति किसने दी? एविएशन नियमों का उल्लंघन करने पर भी अभी तक यह व्यक्ति गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? तमिलनाडु सरकार इसे बचा रही है लेकिन एविएशन मंत्रालय को इसके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए।
वायरल वीडियो पर भड़के लोग
इस वीडियो को @jpsin1 नाम X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोगों ने देखा है और बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब तो उड़ानों को भी नहीं बख्शा गया है, शर्म करो। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस व्यक्ति को पर कार्रवाई करनी चाहिए और एयरलाइंस पर भी मामला दर्ज करना चाहिए।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह तो खुलेआम प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहा है, इजाजत देने वालों को बख्शा ना जाए। एक ने लिखा कि अगर इस तरह की चीजों को बढ़ावा दिया जाने लगा तो आने वाले कुछ समय में स्थिति ट्रेन और बस से भी बदतर हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इसकी जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। एक ने लिखा कि अब फ्लाइट में भी बस ट्रेन जैसी सुविधा का आनंद लीजिए, कुछ दिन बाद दन्तमंजन और अन्य वस्तुएं बिकती हुई मिलें तो आप आश्चर्य मत करिएगा।
यह भी पढ़ें : बिहार में पति का नवविवाहिता से अजीब बदला, बार-बार बाइक का चालान…दुल्हन हैरान
अब इस मामले को लेकर विवाद हो रहा है कि आखिर शख्स को इस तरफ फ्लाइट में बोलने की अनुमति किसने दी? वीडियो सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. जिस पर अब विवाद हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
4 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines