Instagram Viral Reels : रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने की चाहत लोगों को जान जोखिम डालने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोग रील बनाने के लिए अपनी और अन्य लोगों की जान दांव पर लगा चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘ये स्टंट नहीं बल्कि मौत को दावत है।’
कार से किया स्टंट, वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स एक लग्जरी कार में सवार हैं और एक शख्स बाहर की ओर लटका हुआ है। शख्स को टेप से बांधकर लटकाया गया है। कार सड़क पर चल रही है और तीनों एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि तीनों जिस तरह का वीडियो बनाने चाहते थे, कामयाब हो गए।
वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि इन लोगों ने रील बनाने के लिए ही इस तरह के स्टंट को किया है। हालांकि स्टंट में उपयोग की गई कार का नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रहा है और ना ही वीडियो पर कमेंट्स सेक्शन को ऑन रखा गया है।
9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वीडियो
इस वीडियो को सुमित दुबे नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने खुद को प्रयागराज का रहने वाला बताया है। इस वीडियो को 93 मिलियन (9 करोड़) से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
यह भी पढ़ें : IPL में हारा सट्टा तो रच डाली खुद के अपहरण की साजिश, पिता-बहनोई से मांगी फिरौती; कैसे खुली पोल
इससे पहले बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चे को स्कूटी पर खड़े होकर यात्रा करते दिखाया गया था। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चे के माता-पिता की जमकर क्लास लगाई थी।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines