Viral Video: सोशल मीडिया एक्स पर एक रोड का वीडियो सामने आई है, जिसमें एक ब्रेकर के चलते गाड़ियां हवा में उड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक कार और एक ट्रक को हवा में कुछ ऊपर उड़ते हुए देखा गया है। इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। ये वायरल वीडियो 27 सेकंड का है। पोस्ट को फाइल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि ये वीडियो इनको एक ग्रुप में मिला है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीडियो में क्या है खास?
जैसा कि हम बता चुके हैं कि एक 27 सेकंड का वीडियो है, जिस पर 337200 व्यूज और 2,654 लाइक हैं। बता दें कि इस वीडियो को Bunny Punia के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसके कुल 10.2K फॉलोअर्स हैं। वीडियो की बात करें तो इसमें कोई एक्स्ट्रा साउंड नहीं है। यहां आप वीडियो देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें –दीवाली पर ‘क्लीनिंग’ के नाम पर निकाला ‘दिवाला’, मालकिन के साढ़े 4 लाख के गहने लूटे
रोड ब्रेकर से परेशानी
वीडियो में आपको पहले एक बड़ी व्हाइट कार दिखाई देती है, जो रोड ब्रेकर के कारण काफी ऊंचाई तक उड़ गई थी। इसके बाद वीडियो में एक ट्रक दिखाई दे रहा है, जो भारी होने के बाद भी काफी ऊंचाई पर जाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को एक खास कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया, ‘आउच! ऐसा लगता है कि गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर एक बिना सिंपल स्पीड ब्रेकर पर यह हुआ है! मुझे यह मेरे एक ग्रुप में मिला। क्या गुड़गांव से कोई इसकी पुष्टि कर सकता है।’
किए गए कई मजेदार कमेंट
इस वीडियो में कई मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा,’ मजे के लिए इसे फिल्माने वाले आदमी को शाउट आउट। वहीं एक दूसरे यूजर ने नितिन गडकरी और NHAI ऑफिशियल को टैग करते हुए लिखा ये वाकई विश्वस्तरीय सड़कें बना रहा है! एक यूजर ने बताया कि यह वीडियो सेंट्रम प्लाजा बिल्डिंग के पास की है, जिसे उन्होंने अपने ऑफिस से आते हुए देखा।
यह भी पढ़ें – Viral: फेन ने ‘उड़ते हुए’ देखा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines