Viral: फेन ने 'उड़ते हुए' देखा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video:  दिलजीत दोसांझ के शो की टिकट न मिलने पर एक फैन में स्पेशल सीट से शो का आनंद लिया। आइये इसके बारे नें जानते है।

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

दिल-लुमिनाती टूर

दिलजीत दोसांझ ने नई दिल्ली में अपने ग्लोबल क्रेज दिल-लुमिनाती टूर की भारत में घोषणा की, जिसकी शुरुआत लगातार दो हिट कॉन्सर्ट के साथ की गई है। जिन लोगों को इसकी टिकट मिली है वो तो बहुत खुश है , लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे, जो दोनों  कॉन्सर्ट में शामिल नहीं हो पाए।

ऐसे में एक डाई हार्ड फेन ने जो रविवार को दूसरे शो का हिस्सा नहीं बन पाया उसने अपने लिए एक खास सीट अरेंज कर ली, जिसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। वीडियो में इसे बेस्ट सीट कहा जा रहा है।

कॉन्सर्ट की बेस्ट सीट

ये वीडियो करण आनंदपुरिया उर्फ ​​द डोपर सरदार के नाम के एक अकाउंट से पोस्ट की गई है। वीडियो रविवार रात में शेयर की गई, जिसमें वह व्यक्ति प्लेन की सीट पर बैठा है और विंडो से चमकते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का व्यू दिखा रहा है, जिसमें दिलजीत का कॉन्सर्ट हो रहा है।

इस वीडियो को दिलजीत के ट्रैक बॉर्न टू शाइन के साथ शेयर किया गया है। बता दें कि इस वीडियो पर 63,277 लाइक किए गए हैं। यहां हम ये वीडियो शेयर कर रहे हैं।

आए कई मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट किया है। एक यूजर ने पंजाबी में लिखा भगवान का शुक्र है कि पायलट दिलजीत का फैन नहीं है। वहीं एक यूजर ने कहा कि यहां से कॉन्सर्ट देखने के लिए टिकट कितनी महंगी हैं? बता दें कि इस कॉन्सर्ट में लगभग 40000 लोग आए थे। बताया जा रहा है कि ये दिल-लुमिनाती टूर 2024 इंडिया की शुरुआत है। आने वाले समय में दिलजीत  जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता सहित नौ अन्य शहरों का दौरा करेंगे और ये टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में खत्म होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ