---विज्ञापन---

मुंबई लोकल में अश्लील डांस कर बुरी फंसी लड़की, होगी कार्रवाई; दिल्ली मेट्रो में भी फैला चुकी है अश्लीलता

Mumbai Local Train Dance : दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस करती लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। अब ये लड़की मुंबई पहुंच गई और लोकल ट्रेन में अश्लील डांस करती दिखाई दी और अब उस पर कार्रवाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

Mumbai Local Train Dance : मुंबई लोकल ट्रेन में डांस करती एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की अश्लील डांस करती दिखाई दे रही है। लड़की मुंबई लोकल ट्रेन के स्टेशन, ट्रेन में और यात्रियों के बीच तरह-तरह के गाने पर अश्लील डांस करती देखी जा सकती है। यह वही लड़की है, जिसने दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस किया था और इसका डांस देखकर लोग भड़क गए थे। हालांकि मुंबई लोकल ट्रेन में डांस करने के बाद लड़की बुरी तरह फंसती दिखाई दे रही है।

लोकल ट्रेन में अश्लील डांस करती लड़की का वीडियो वायरल 

मनीषा नाम की इस डांसर ने कुछ दिन पहले मरीन ड्राइव पर डांस किया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस तरह के डांस पर रोक लगाने की मांग की लेकिन अब यह लड़की ना सिर्फ मुंबई के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच नाचती दिखाई दी बल्कि ट्रेन के अंदर यात्रियों के बीच भी डांस कर रील बनाती दिखाई दी। एक वीडियो में वह महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में नाचती दिखी तो वहीं दूसरे में अन्य यात्रियों के बीच चलती ट्रेन में डांस का वीडियो रिकॉर्ड करती दिखी।

---विज्ञापन---

मुंबई में डांस करना अब इस लड़की को भारी पड़ सकता है। लड़की के अश्लील डांस का वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की गई है। वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यात्री कभी भी मुंबई के अंदर शांति से यात्रा नहीं कर सकते? स्थानीय लोग, फेरीवाले, भिखारी और अब रील बनाने वाले, क्या इन पर कोई कार्रवाई होगी और रोक लगेगी क्या? इस पर मुंबई के रेल अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।


मुंबई सेन्ट्रल रेलवे के DRM ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए RPF से कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं RPF का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारी को कहा गया है। इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लड़की समुद्र के किनारे मरीन ड्राइव अश्लील डांस करती दिखाई दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर ऐसे रील बनाने की कोशिश मत करना, नतीजा नुकसानदायक होगा!

बता दें कि मुंबई RPF ने इससे पहले स्टेशन पर रील बनाने वाली लड़की पर कार्रवाई की थी और उसे माफ़ी मंगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करवाया था। अब देखना है कि मनीषा नाम की इस लड़की पर क्या कार्रवाई होती है।

First published on: May 28, 2024 06:47 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola