चलती ट्रेन में लड़की लगी नाचने तो ‘चाचा’ लगे जांचने, यूजर्स बोले-लंबी हो दूरी तो ऐसे डांस जरूरी

Train Dance Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की भोजपुरी गाने पर ट्रेन में डांस कर रही है और यात्री उसे देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘अति’ कह रहे हैं।

train dance viral video

ट्रेन में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Train Dance Viral Video:: सार्वजानिक रेलवे स्टेशन पर रील्स बनाने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी लोग चलती ट्रेन में स्टंट करते हैं तो कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर डांस करते हैं। अब एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की चलती ट्रेन में डांस कर रही है। लगभग सभी यात्री उसकी तरफ देख रहे हैं। लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है, हालांकि डांस करती लड़की के सामने एक अंकल बैठे हुए हैं जो लड़की को ध्यान से देख रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग इसे अति कह रहे हैं तो वहीं कुछ यात्रियों के रिएक्शन पर टिप्पणी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिरकार इस तरह की लड़कियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। एक ने लिखा कि ट्रेन का टिकट लेने पर अब मनोरंजन भी फ्री में मिलने लगा है। एक अन्य ने लिखा कि RPF वाले क्या कर रहे हैं? ऐसे लोगों को सबक सिखाए जाने की जरूरत है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अंकल जी का तो ध्यान ही नहीं हट रहा है। पता नहीं वह ट्रेन के टिकट के दाम में मनोरजन का मजा ले रहे हैं या मन ही मन गुस्सा कर रहे हैं। एक ने लिखा कि सरकार को सभी रील बनाने वालों को लंबी दूरी की ट्रेन में 2 घंटे तक डांस करना अनिवार्य कर देना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुंबई वाली लड़की ने माफी मांगने का वीडियो शेयर किया था, इसका कब आएगा।

विज्ञापन

बता दें मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशान करने का वीडियो सामने आया था, इसके बाद मुंबई रेलवे पुलिस ने लड़की पर कार्रवाई की थी और उससे माफी मंगवाई थी। लड़की ने वीडियो जारी कर कहा था कि आगे से वह रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर वीडियो नहीं बनाएगी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ