---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

CPU पर लड़के ने बना दिया ‘मिनी परांठा’, Swiggy को भी नहीं हुआ कंट्रोल! कर दी ऐसी टिप्पणी

Man Preparing Aloo Paratha On CPU : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का CPU की हीट से आलू परांठा बनाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर Swiggy ने कमेंट्स किया, जिसके बाद इस पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। पढ़िए कमेंट्स कर लोग क्या कह रहे हैं।

Man Preparing Aloo Paratha On CPU : आलू परांठाबनाने के लिए लोग गैस, स्टोव, चूल्हे आदि का प्रयोग करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का कंप्यूटर के CPU पर आलू परांठा पकाता दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद Swiggy इंडिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

CPU पर बनाया ‘मिनी परांठा’

वायरल वीडियो में लड़का कह रहा है कि पिछली बार उसने CPU पर ऑमलेट बनाया था, इस बार वह आलू का परांठाबनाने जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का आटा गूंथकर उसमें आलू भरकर, परांठा तैयार कर लेता है। जब बारी आई सेंकने की तो उसने CPU ऑन कर दिया।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने CPU के मदरबोर्ड के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाया और उस पर आलू का परांठा रख दिया। कुछ देर बाद परांठा पलट दिया और इस तरह आलू का मिनी परांठा CPU की हीट से बनाकर तैयार कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो Swiggy ने इस पर कमेंट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LET’s TECH (@lets_tech_official)

---विज्ञापन---

Swiggy ने किया कमेंट्स

Swiggy ने लिखा कि मां के हाथ का खाना (Cross), मदरबोर्ड पर बनाया हुआ खाना (Right)। इस पर अन्य यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि साथ में थोड़ा ग्राफिक कार्ड का अचार मिल जाता तो मजा ही आ जाता। एक ने लिखा कि भाई क्या तुम शादियों में भी ऑर्डर लेते हो? एक ने लिखा कि यार मैंने फालतू में इतना बर्तन ले लिया, गैस और चूल्हा ले लिया। अब तो सब बेकार हो गया।

Lets Tech Official

Lets Tech Official

यह भी पढ़ें : हजारों फीट ऊंचाई पर जान बचाने के लिए जूझता रहा शख्स, एक हाथ से लटका नहीं मानी हार; देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि भाई मेरे पकौड़े का ऑर्डर लोगे क्या? एक अन्य ने लिखा कि जब आप शेफ बनना चाहते हैं और आपका परिवार आपको इंजीनियर बनने के लिए मजबूर करता है तब यही होता है। एक अन्य ने लिखा कि भाई मेरी मम्मी तो मेरा CPU लेकर किचन में चली गईं हैं।

बता दें इस वीडियो को lets_tech_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, इसे करीब दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं जबकि वीडियो को 45 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

First published on: Mar 10, 2024 05:12 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola