---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

हजारों फीट ऊंचाई पर जान बचाने के लिए जूझता रहा शख्स, एक हाथ से लटका नहीं मानी हार; देखिए वीडियो

Paragliding Ride Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पैराग्लाइडिंग उड़ान भरने के दौरान बेल्ट लगाना ही भूल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह हजारों फीट ऊंचाई पर जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Paragliding Ride Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स पैराग्लिडेर की उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कुछ ऐसा है, जिसे देखने के बाद रौंगटे खड़े हो जायेंगे। वीडियो देखकर आप यह समझ सकते हैं कि अपनी जान बचाने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता है।

पैराग्लाइडिंग के दौरान हुई घटना का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहे हैं। उड़ान भरते ही एक शख्स को पता चला कि उसका बेल्ट तो बंधा ही नहीं है। वह अपने पायलट और पैराग्लाइडर को पकड़कर लटक गया। जैसे जैसे पैराग्लाइडर ऊंचाई पर जा रहा था, शख्स की पकड़ ढीली हो रही थी।

---विज्ञापन---

बताया गया कि अमेरिकी पर्यटक क्रिस गर्सकी और अपनी पत्नी गेल के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, जहां वह पहली बार पैराग्लाइडर से उड़ान भरने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला इतना बिकराल रूप ले लेगा इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था।

---विज्ञापन---

4 मिनट तक जान बचाने के लिए जूझता रहा शख्स

करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद क्रिस गर्सकी को लग रहा था कि अगर उनका हाथ छूटा तो वह बच नहीं पाएंगे। वीडियो में आप उन्हें कई बार अपनी पकड़ ढीली करते देखा जा सकता है। कई ऐसे मौके भी आए जब लगा कि वह अब गिर ही जायेंगे लेकिन जान बचाने के लिए करीब 4 मिनट तक वह इसी तरह लटके रहे।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन फ्रेंड ने शादीशुदा महिला को लगाया लाखों का चूना, शारीरिक संबंध बनाकर दी होश उड़ा देने वाली धमकी

---विज्ञापन---

हालांकि किसी तरह पैराग्लाइडर एक ऐसी जगह पहुंचा, जहां वह लैंड कर सकता था। पायलट ने लैंड करने के लिए नीचे की तरफ आया लेकिन नीचे आने से पहले ही पर्यटक का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उसका हाथ टूट गया, जिसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी। गनीमत रही है कि इसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार घटना साल 2018 में घटित हुई थी।

First published on: Mar 09, 2024 08:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola