Beggar Funny Video Viral : भीख मांगने के लिए कुछ लोग तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कुछ लोग झूठ बोलते हैं तो कुछ जानबुझकर अपने शरीर को नुकसान पहुंचाते है ताकि दया कर लोग उन्हें पैसे दे दें। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें झूठ बोलकर भीख मांगता लड़का दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ ही देर में उसकी पोल खुल गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का एक बाइक सवार से भीख मांग रहा है। भीख मांग रहे लड़का का हाथ नहीं दिखाई दे रहा है। वह वही दिखाकर पैसा मांग रहा है। बाइक सवार को इस शख्स पर शक हुआ और उसने इस लड़के की सच्चाई सामने ला दी।
ऐसे खुली पोल
दरअसल भीख मांग रहे लड़के ने अपना हाथ कपड़ों में छुपा रखा था, इसीलिए देखने में ऐसा लग रहा है कि उसका हाथ कटा हुआ है या उसके पास हाथ ही नहीं है। दया कर लोग इसे पैसे दे रहे थे लेकिन बाइक वाले लड़के ने इसकी चालाकी को पकड़ लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
देखिए वीडियो
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि देना है तो दो उसे पैसे, ऐसा करके कुछ मिलने वाला नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन लोगों का एक गिरोह चलता है जो इसी तरह पैसे मांगते हैं। एक ने लिखा कि ये तो कुछ नहीं है, कुछ लोग अपने हाथ और पैर में जख्म बनाकर पैसे मांगते हैं।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर किस तरह लोग बेवकूफ बनाते हैं और पैसे ऐंठने का काम करते हैं। एक ने लिखा कि लड़का दिखने में एक दम स्वस्थ है, इसके बाद भी क्यों अपाहिज बनकर पैसा मांग रहा है। ऐसे लोगों को एक बार चेतावनी देकर सुधरने का मौका देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : भीड़ में खड़ी बच्ची दिखा रही थी पेंटिंग, पड़ी PM मोदी की नजर तो कमांडों को किया इशारा
बता दें कि वीडियो @bestwildclips नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines