Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आपको जानवरों के अलग -अलग वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो एक्स पर सामने आया है, जिसमें एक हाथी ने अपने रास्ते में आए एक इंसान को बहुत प्यार से हटाता है। इस वीडियो को AmazingNature नाम के अकाउंट ने X पर शेयर किया है। इस कुछ सेकंड की छोटी क्लिप में एक हाथी एक आदमी को शांति से संकेत देता है, जैसे कि उसे अपने रास्ते से हटने के लिए याद दिला रहा हो। हाथी के इशारे को महसूस करते हुए आदमी जल्दी से एक तरफ हट जाता है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने बहुत मजेदार कमेंट किए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को कैप्शन’ हाथी धीरे से इंसान को याद दिला रहा है कि वह रास्ते में है।’ के साथ शेयर किया है। लोगों ने हाथी के शांत और विचारशील व्यवहार को देखकर उसकी तारीफ की है। इस पोस्ट पर अब तक 523400 व्यूज हैं। इस पोस्ट में बहुत से कमेंट आए है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि यह अविश्वसनीय है – एक ही पल में इतनी बुद्धिमत्ता और शालीनता। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि हम इंसानों को इस तरह के जानवरों से बहुत कुछ सीखना है। एक अन्य यूजर ने कहा कि यही कारण है कि हाथी मेरे पसंदीदा प्राणी हैं। उनकी दयालुता बेजोड़ है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि कैसे आदमी और हाथी दोनों ने इस स्थिति को सावधानी और संयम के साथ संभाला। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
पहले भी वायरल हुआ है हाथी का वीडियो
आपको बता दें कि कुछ समय पहले श्रीलंका के द्वीप पर राजा नामक एक 40 वर्षीय हाथी की भी एक अनोखा वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लोगों से टोल टैक्स मांगता है। राजा को बटला-कटारगामा रोड पर देखा जा सकता है, जहां वह अपनी सूंड को आगे बढ़ाकर वाहनों को रोकता है। ड्राइवर से टैक्स के रूप में खाने की कोई चीज मांगता है।
यह भी पढ़ें – हवा में उड़ते ड्रोन पर मगरमच्छ का हमला; फिर हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख लोग हुए हैरान
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines