हवा में उड़ते ड्रोन पर मगरमच्छ का हमला; फिर हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख लोग हुए हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें हवा में उड़ते एक ड्रोन पर मगरमच्छ ने अचानक अटैक कर दिया। इसके बाद मगरमच्छ के मुंह से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

crocodile post
विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आपको एक मगरमच्छ दिखेगा, जो हवा में उड़ते ड्रोन को खा जाता है। इसे देखकर वन्यजीवों की सुरक्षा और नेचुरल हैबिटेट में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कई यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस पोस्ट ने लोगों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता को बढ़ा दिया है। इसे इंस्टाग्राम पेज ‘droneshakk’ ने शेयर किया है। इसमें आप एक मगरमच्छ को देख सकते हैं, जो पानी से छलांग लगाकर उड़ते हुए ड्रोन को अपने मुंह में भर लेता है। बता दें कि इस मगरमच्छ का नाम जॉर्ज रखा गया है।

विज्ञापन

फुटेज में ड्रोन ऑपरेटर डिवाइस को दलदल के ऊपर नीचे उड़ाता है और जॉर्ज का नजदीक से नजारा लेता है। मगरमच्छ जब ध्यान से देखता है, तो वह अचानक तेजी से पानी से बाहर निकलता है और गैजेट को पकड़ लेता है। जॉर्ज जैसे ड्रोन में अपने दांत गड़ाता है उसके कुछ सेकंड बाद, उसके मुंह से धुएं का गुबार उठने लगता है, जिससे पता चलता है कि डिवाइस की लीथियम-आयन बैटरी में विस्फोट हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by drones fpv and tech (@droneshakk)

सोशल मीडिया पर मिला रिएक्शन

इस पोस्ट पर अब तक 62 लाख व्यूज हैं। इसे लिंक पर क्लिक कर इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है। इस घटना ने दर्शकों को चौंका दिया है और साथ ही जंगली जानवरों के लिए ड्रोन से होने वाले खतरों को भी उजागर किया है। बता दें कि एक्सपर्ट पहले से ही  जानवरों के बहुत करीब ड्रोन उड़ाने के खिलाफ चेतावनी देते रहते हैं, क्योंकि उनका शोर और उपस्थिति जानवरों के आक्रामक व्यवहार को ट्रिगर कर सकती है।

विज्ञापन

वीडियो को यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, जिसमें कई लोगों ने मगरमच्छ के लिए चिंता व्यक्त की। एक यूजर ने कहा कि आप इतने करीब ड्रोन क्यों उड़ा रहे हैं? बेचारा जानवर। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यही कारण है कि वन्यजीवों के आस-पास ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने चिंता जताते हुए कहा कि जॉर्ज इसके लायक नहीं था। आशा है कि वह ठीक होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ