Nagin dance Viral Video : शादी में नागिन डांस का अपना एक अलग ही मजा है। कुछ लोग इस डांस को लेकर काफी मशहूर होते हैं। सोशल मीडिया पर भी नागिन डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और एक पुरुष नागिन डांस कर ही रहे थे कि तीसरे की एंट्री हो गई। इसके बाद तीसरे शख्स का डांस देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
‘नाग-नागिन’ डांस के बीच घुसा हीरो
वीडियो में महिला और एक बुजुर्ग पुरुष नागिन गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो किसी फंक्शन का है। इसमें डांस कर रही महिला और बुजुर्ग को कई लोग देख रहे हैं। कुछ लोग वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। नागिन डांस के बीच एक तीसरे शख्स की भी एंट्री हो गई। यह शख्स जमीन पर ही लेटकर छटपटाने लगा।
महिला और बुजुर्ग के डांस के बीच एक तीसरा शख्स शामिल हो गया और जमीन पर लेटकर अजीब तरह से डांस करने लगा। इस शख्स का डांस देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
देखिए वीडियो
वीडियो देखने एक बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन लोगों की नागमणि वापस कर दी जाए। वरना दम तोड़ देंगे। एक ने लिखा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। कभी कभी बचपना कर लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये तीनों तो श्री देवी , अमरीश पुरी और ऋषि कपूर के लेटेस्ट वर्जन दिखाई दे रहे हैं। एक ने लिखा कि नागिन बहुत विषैली लगती है, नाग एक ही फुफकार में बेहोश हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Password को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
एक अन्य ने लिखा कि नागिन का जोश देख नाग देवता पीछे हट रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार नागिन फिल्म का नाग मिल गया जो इतने सालों से गायब हुआ था। एक ने लिखा कि अगर ये खुश हैं तो इसमें क्या दिक्कत है? बुढ़ापे में भी खुश होने का अधिकार है। वैसे इसमें कोई फूहड़ता तो है नहीं, तो शर्म किस बात की? एन्जॉय करना चाहिए।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines