Viral Video : रील बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं, कुछ तो अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं तो कुछ दूसरों के लिए खतरनाक बन रहे हैं। खुद को ‘लखनऊ का सलमान खान’ कहने वाले आजम अंसारी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में बिना शर्ट के घूमता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि आजम अंसारी मुंबई गया था और सलमान खान से एक बार मिलने की अपील कर रहा था। उसकी ये अपील सुनी नहीं गई लेकिन दावा किया जा रहा है कि वह मुंबई में कपड़े निकालकर रील बना रहा था, तभी मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। आजम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आजम अंसारी गेटवे ऑफ इंडिया के सामने खड़े होकर रील बना रहा है। वह शर्टलेस होकर अभिनेता सलमान खान की स्टाइल में वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि ये किस एंगल से सलमान खान लगता है?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये किस एंगल से सलमान खान लगता है? इस पर शोध जारी है, पता चलने पर आपको सूचित कर दिया जायएगा। एक ने लिखा कि सुर्खियों में आने के लिए लोग पागल हुए जा रहे हैं। हर शख्स को लाइम लाइट में आना है, चाहे कुछ भी करना पड़े। एक ने लिखा कि इसका वीडियो अगर सलमान खान देख लें तो हंसते-हंसते पेट दर्द हो जाएगा।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन्हें फेमस होना है और इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि ये लोग ऐसे सुधरने वाले हैं। इन्हें सबक सिखाया जाना जरूरी है। एक अन्य ने लिखा कि इसे लखनऊ पुलिस भी एक बार सबक सिखा चुकी है।
यह भी पढ़ें : GK : धरती पर सबसे गहरी जगह कौन-सी है? दिमाग हिला देंगे ऐसे सवालों के जवाब
बता दें कि आजम अंसारी लखनऊ का रहने वाला है और प्रसिद्ध जगहों पर ‘सलमान खान’ बनकर रील बनाता है। कुछ समय पहले लखनऊ की सड़कों पर शांति भंग करने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने इसे गिरफ्तार भी किया था।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines