Video: कहीं भी कपड़े उतार रील बनाने लगता है ये शख्स, यूजर्स बोले-किस एंगल से सलमान?

Viral Video :  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ‘लखनऊ का सलमान खान’ मुंबई में शर्टलेस होकर रील बना रहा है। इससे पहले लखनऊ पुलिस इस शख्स पर कार्रवाई कर चुकी है।

Mumbai Salman Khan

Viral Video :  रील बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या नहीं कर रहे हैं, कुछ तो अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं तो कुछ दूसरों के लिए खतरनाक बन रहे हैं। खुद को ‘लखनऊ का सलमान खान’ कहने वाले आजम अंसारी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में बिना शर्ट के घूमता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आजम अंसारी मुंबई गया था और सलमान खान से एक बार मिलने की अपील कर रहा था। उसकी ये अपील सुनी नहीं गई लेकिन दावा किया जा रहा है कि वह मुंबई में कपड़े निकालकर रील बना रहा था, तभी मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। आजम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आजम अंसारी गेटवे ऑफ इंडिया के सामने खड़े होकर रील बना रहा है। वह शर्टलेस होकर अभिनेता सलमान खान की स्टाइल में वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि ये किस एंगल से सलमान खान लगता है?


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये किस एंगल से सलमान खान लगता है? इस पर शोध जारी है, पता चलने पर आपको सूचित कर दिया जायएगा। एक ने लिखा कि सुर्खियों में आने के लिए लोग पागल हुए जा रहे हैं। हर शख्स को लाइम लाइट में आना है, चाहे कुछ भी करना पड़े। एक ने लिखा कि इसका वीडियो अगर सलमान खान देख लें तो हंसते-हंसते पेट दर्द हो जाएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aazam Ansari (@azam00ansari)


एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन्हें फेमस होना है और इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि ये लोग ऐसे सुधरने वाले हैं। इन्हें सबक सिखाया जाना जरूरी है। एक अन्य ने लिखा कि इसे लखनऊ पुलिस भी एक बार सबक सिखा चुकी है।

विज्ञापन

बता दें कि आजम अंसारी लखनऊ का रहने वाला है और प्रसिद्ध जगहों पर ‘सलमान खान’ बनकर रील बनाता है। कुछ समय पहले लखनऊ की सड़कों पर शांति भंग करने के आरोप में लखनऊ पुलिस ने इसे गिरफ्तार भी किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ