Viral Video: मुंबई में महिलाओं का एक समूह रात को सड़कों पर उतर आया, इसके पीछे की वजह थे शराबी। सड़कों पर शराबियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए इस समुह ने ये फैसला लिया है। उनकी पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोग बेहतरी के लिए कदम उठाने वाली महिलाओं की तारीफ कर रहे हैं। महिलाओं से पिटाई खाने के बाद शराबी सड़कों से भाग खड़े हुए।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के बारे में शेयर करते हुए बताया गया कि यह घटना मुंबई के कांदिवली के लालजी पाड़ा की है. यहां पर चल रहे सार्वजनिक उपद्रव पर अपनी निराशा को व्यक्त करने के लिए महिलाएं शराबियों से मुकाबला करने सड़कों पर उतरीं, और उनकी पिटाई की जो सड़कों पर खुलेआम शराब पी रहे थे।
ये भी पढ़ें… रशियन को लेकर डेट पर गया, बस इतनी सी बात पर कर डाला कांड! रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी
शराबियों को साफ करने निकली महिलाएं
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं हाथ में झाड़ू लेकर सड़कों पर नजर आ रही हैं। उनके आसपास काफी शराब के नशे में धुत लोग नजर आ ररहे हैं। इन औरतों को शराबियों की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है। जैसे ही उनकी नजर उन लोगों पर पड़ती है जो शराब पी रहे थे, वे उन्हें झाड़ू से मारना शुरू कर देते हैं और उन्हें भागने पर मजबूर कर देती हैं। इस वीडियो को 24 अगस्त को शेयर किया गया था।
इस पोस्ट पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा यही कारण है कि हम कहते हैं, केवल महिलाएं ही दुनिया को ठीक कर सकती हैं। तो दूसरा लिखता है, ये कितना गलत है एक बार और किया जाए। एक ने लिखा इसलिए तो बड़े लोग कहते थे कि औरत के हाथ में झाड़ू अच्छी लगती है। एक ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि एक नया डर पैदा हो गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines