BJP सांसद ने पूछा- घर मिला, किसी ने पैसे तो नहीं लिए? महिला का जवाब हो गया वायरल

PM Awas Yojna Viral Video : बरेली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कह रही है कि उसने PM आवास के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत दी है ।

PM Awas yojna Bareilly

घर की चाबी सौंपते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप

PM Awas Yojna Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में बीजेपी और प्रशासन से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे। हालांकि अब इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बीजेपी सांसद एक बुजुर्ग महिला को ‘पीएम आवास योजना’ के तहत मिले घर की चाबी सौंप रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने महिला से ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब सुन सांसद समेत प्रशासन से जुड़े लोगों को शर्मिंदा होना पड़ा।

घर की चाबी सौंपते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि घर मिला कैसा लग रहा है? महिला ने जवाब दिया, अच्छा लग रहा है। सांसद ने फिर सवाल पूछा किसी ने पैसे तो नहीं लिए? महिला ने कहा कि हां, लिए हैं, चाबी सौंपते हुए सांसद बुजुर्ग महिला से पूछते हैं कि किसी ने पैसे (घूस) तो नही लिए? इसपर महिला ने माइक पर ही कह दिया- “हां लिए हैं, 30 हजार रुपये।

महिला की बात सुन सांसद हंस पड़े और अन्य लोगों के कान खड़े हो गए। सांसद ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने महिला से कहा कि वह इसकी जानकारी दे कि पैसे किसने लिए हैं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो गया है और अब इसी बहाने लोग तंज कस रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि बड़ी शराफत से शरीफों की शिकायत कर दी, जनता की ऐसी भी मासूमियत ठीक नहीं है।एक ने लिखा कि यह है भाजपा की डबल इंजन सरकार जो गरीब से भी रिश्वत लेती हैं ।मोदी जी देख लीजिये क्या हो रहा हैं ।कहा हैं आपकी गारंटी। एक अन्य ने लिखा कि बताओ PM आवास देने में कुछ लोगों ने रिश्वत ली ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाए, आगे कोई रिश्वत लेने में सौ बार सोचे।

वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला गंभीर हो गया तो जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही है।
जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार ने कहा है कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया है और इस मामले की जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी के सिंह को सौंप दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ