हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

20 हजार में बच्चे को बेचने पहुंच गई मां, बताई वजह तो 'नि:शब्द' हुए लोग

Viral Video : मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, यहां एक महिला अपने बच्चे को 20 हजार में बेचने के लिए अस्पताल पहुंच गई लेकिन किसी ने पुलिस को फोन कर दिया और इसके बाद महिला ने हैरान करने वाली वजह बताई।

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर का एक भावुक करने देना वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने मासूम बच्चे को महज 20 हजार में बेचने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि महिला बच्चे को बेचने के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन तभी किसी ने इसकी सूचना डॉक्टर को दे दी और डॉक्टर ने पुलिस बुला ली। इसके बाद महिला ने बच्चे को बेचने के पीछे की जो बताई, वह चौंकाने वाली है।

UP के बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके की रहने वाली सुल्ताना अपने बच्चे को बेचने के लिए अस्पताल पहुंच गई। 20 हजार बच्चे की कीमत भी लगा दी गई, लेकिन डॉक्टर को भनक लगते ही पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस पहुंची और सुल्ताना से बातचीत की तो उसने ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर लोग निशब्द हो गए। सुल्ताना का कहना है कि उसके पति की मौत हो गई है और सभी ने उससे मुंह मोड़ लिया।

सड़क हादसे में हुई थी सुल्ताना के पति की मौत

सुल्ताना ने बताया कि एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। इसके बाद मायके और ससुराल वालों ने मुंह मोड़ लिया। इसके बाद मेहनत, मजदूरी करके खाना खाने की स्थिति आ गई। सुल्ताना इसके लिए भी तैयार थी लेकिन छोटे बच्चे के कारण वह कहीं भी काम नहीं कर पाती थी। इसके बाद उसने बच्चे को बेचने का मन बना लिया।


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सुल्ताना के परिजनों को बुलाकर समझाया और उसे घर वापस भेजा। महिला का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ओफ ये गरीबी! और हद तो उनकी है, जो कहते हैं कि हम गरीबों को जकात देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस महिला की मदद की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि जब परिवार के लोग ही मुंह फेर लें तो दुनिया बर्बाद दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें : सेक्स को लेकर क्या बोल गए गुरु अवध ओझा? जनसंख्या बढ़ोत्तरी का बताया कारण, वीडियो हो गया वायरल

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के केस बहुत आम हो चुके हैं, पति की मौत के बाद महिलाओं की दुनिया बर्बाद हो जाती है। एक ने लिखा कि ये महिला मजबूरी में ही बच्चे को बेच रही है या इसके पीछे कोई वजह है, इसकी जांच होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि हमारा समाज कहां जा रहा है, सबका सर्वनाश होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें