Meteorite Viral Video : क्या आपने रात में अचानक आसमान में नीला उजाला कभी देखा है? इस तरह की घटनाएं कई बार होती हैं लेकिन इसे सब लोग शायद ही देख पाते हों। हाल ही एक बार फिर इस तरह की घटना हुई और रात में आसमान में इतनी तेज नीली रोशनी हुई कि कुछ देर के लिए लगा कि दिन हो गया है। शनिवार की रात स्पेन और पुर्तगाल में ये खगोलीय घटना हुई है।
रात में हो गया ‘दिन’
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आसमान से कोई चमकीली चीज जमीन की ओर आती दिखाई दी। इससे तेज रोशनी पैदा हो रही थी। रोशनी इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा है जैसे दिन हो गया हो। इस घटना को कई लोगों ने अपने फोन और कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। स्पेन और पुर्तगाल के कई इलाकों में इस घटना को लोगों ने देखा।
यह एक उल्कापिंड था, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही तेजी से जलने लगा। इसके जलने के कारण रात के अंधेरे में नीली रोशनी पैदा हुई। यह एक दिलचस्प और मजेदार खगोलीय घटना थी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे।
यह जानकारी नहीं मिली है, ये उल्कापिंड कहां गिरा और क्या इसके गिरने से जमीन पर कोई नुकसान हुआ है या नहीं। हालांकि उल्कापिंड को देखने के बाद हैरान लोगों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह एक ऐसी खगोलीय घटना है, जिसे कई लोग जिंदगी में शायद एक ही बार देख पाते हैं।
यह भी पढ़ें : गोवा बीच पर रशियन महिला को कुत्तों ने घेरा, सीएम और मंत्री से की ये मांग
क्या होता है उल्कापिंड और क्यों होती है रोशनी ?
उल्कापिंड अंतिरक्ष के चट्टान होते हैं। जब यह पृथ्वी की ओर आते हैं तो वायुमंडल में आने के बाद ही ये गर्म होने के बाद जलने लगते हैं। इससे रोशनी होती है। आम तौर पर लोग इसे टूटता तारा भी कहते हैं। उल्कापिंड कई प्रकार के होते हैं, जैसे पथरीले उल्कापिंड (या पत्थर), लोहे के उल्कापिंड, और पत्थर और लोहे के उल्कापिंड।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
9 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines