बछड़े को मारी टक्कर तो गायों ने मिलकर रोक ली कार, दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक बछड़े को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गायों ने मिलकर कार को घेर लिया।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Viral Video : खुले में घूम रहे जानवर कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं और इन्हीं जानवरों की वजह से कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। अब छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार के नीचे बछड़ा दब गया तो गाय ने कार का पीछा किया और घेर कर खड़ी हो गईं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण बछड़ा कार में फंस गया था।
घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की बताई जा रही है। यहां बेजुबान जानवर को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाय का बछड़ा कार में फंस गया और घिसटने लगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ड्राइवर ने जानबूझकर बछड़े को घसीटा या गलती से लेकिन घटना के बाद गायों ने कार का पीछा कर लिया।
कुछ दूर जाने के बाद कार के आगे गायें खड़ी हो गईं और चारों तरफ से घेर लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और बछड़े को निकालकर इलाज के लिए ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक वीडियो सामने आया एक कार चालक ने बछड़े को टक्कर मार दी और बछड़े को घसीटते हुए ले जा रहा था, गायों ने उसे दौड़ाकर घेर लिया स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है pic.twitter.com/h2BROy0XMC
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) December 22, 2024
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इंसान कितना निष्ठुर होता जा रहा है उसे यह नहीं पता चला कि बछड़ा गाड़ी के नीचे आ गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन गायों को खुले में छोड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गायों को आखिर बांधकर क्यों नहीं रखा गया है। एक अन्य ने लिखा कि कार से जब इंसान कुचले जा रहे हैं, 30 किमी तक घसीटे जा रहे हैं तो जानवरों की क्या बात की जाए।
एक अन्य ने लिखा कि कभी-कभी इस तरह की गलती हो जाती है लेकिन गाय सड़क पर क्यों घूम रही हैं? ये सवाल भी पूछा जाना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गाड़ी चलाने वाले लोग आजकल कुछ ज्यादा ही लापरवाही बरतते हैं, कठोर नियम बनाने की जरूरत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: