हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फोन चलाने में मस्त हुई 'दीदी', बच्चे को सामने से उठा ले गया शख्स; वीडियो में कैद हुआ ना भूलने वाला सबक

Viral Video : वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला मोबाइल फोन में इस कदर व्यस्त हो चुकी है कि उसके बच्चे को लेकर एक शख्स फरार हो गया और उसे पता ही नहीं चला।

विज्ञापन

Viral Video : मोबाइल एडिक्शन की पूरी दुनिया में चर्चा होती है। इससे ग्रसित बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को तरह-तरह की थेरेपी दी जा रही हैं लेकिन पीड़ितों की तादाद बहुत अधिक है। बहुत अधिक प्रभाव पड़ने पर ही लोग थेरेपी की तरफ जाते हैं। मोबाइल एडिक्शन के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोबाइल में डूब चुकी एक महिला का बच्चा उसके पास से ही गायब हो गया लेकिन उसे पता तक नहीं चला।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बच्चे को ट्रॉली में लेकर सड़क किनारे खड़ी है। बच्चे की ट्रॉली का हैंडल पकड़कर महिला दूसरी तरफ देख रही है। महिला फोन चला रही है, वह अपने बच्चे की तरफ घूमकर एक बार भी नहीं देख रही है। इसी बीच एक शख्स आया, जो ट्रॉली में लेटे बच्चे को लेकर वहां से भाग गया।

ट्रॉली से बच्चे को लेकर फरार हुआ शख्स

बच्चा ट्रॉली में से गायब हो गया लेकिन महिला को आभास ही नहीं हुआ। कुछ देर बाद महिला ने मुड़कर देखा तो ट्रॉली में बच्चा था ही नहीं। वह चिल्लाने लगी और बच्चे की तलाश करने लगी। काफी देर तक वह परेशान रही, तभी एक शख्स बच्चे को लेकर महिला के पास पहुंचा। महिला ने बच्चे को देखते ही गले से लगा लिया और उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


बच्चे को लेकर फरार हुआ शख्स कोई और नहीं बल्कि उसका ही भाई था। शख्स ने ऐसा इसलिए किया, जिससे वह मोबाइल में व्यस्त रहने वाली बहन को सबक सिखा सके। महिला को आभास हुआ कि वह मोबाइल में इस कदर व्यस्त थी कि उसे इस बात का आभास ही नहीं हुआ कि उसका बच्चा गायब हो गया।

यह भी पढ़ें : हाईवे पर दौड़ती कार में चल रही थी अय्याशी, नशे में अर्धनग्न मिले दो युवक और एक महिला

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजकल फोन का एडिक्शन उस कदर बढ़ गया है कि लोगों को होश तक नहीं रहता है कि कब, क्या और कैसे करना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजकल के मां-बाप भी फोन में इस कदर डूब जा रहे हैं कि अपने बच्चों तक का ख्याल उन्हें नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि जो लोग इस महिला को मोबाइल एडिक्टेड बता रहे हैं, वो लोग भी फोन चलाकर ही कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola