Madhya Pradesh Shivpuri Moped Video Viral : मध्य प्रदेश से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, यहां एक शख्स गाड़ी खरीदने के बाद जश्न में डूबा हुआ था, DJ बजा रहा था। तभी पुलिस एक्शन ले लिया। बताया जा रहा है कि 90 हजार की गाड़ी को 20 हजार डाउनपेमेंट देकर खरीदा लेकिन इससे तीन गुना रकम उसने जश्न पर खर्च कर दिए। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला!
मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी का बताया जा रहा है। यहां एक चाय बेचने वाला शख्स मोपेड गाड़ी खरीदने के बाद इस कदर जश्न में डूब गया कि पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और गाड़ी भी जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि 90 हजार की गाड़ी को शख्स ने 20 हजार रुपये डाउनपेमेंट देखकर खरीदा था और 60 हजार रुपये जश्न में उड़ा दिए।
गाड़ी खरीदने का जश्न मनाने के लिए शख्स डीजे, बैंड और घोड़ा गाड़ी लेकर पंहुचा था। इस काफिले में एक क्रेन भी शामिल थी, जो मोपेड गाड़ी को लटकाकर चल रही थी। काफी देर तक किसी बरात की तरह सड़क पर डीजे और बैंड बजता रहा। पुलिस को ये पसंद नहीं आया और डीजे गाड़ी जब्त कर लिया गया। साथ ही रैली निकालने वाले पर केस दर्ज करवाया गया है।
बताया गया कि गाड़ी चाय बेचने वाले मुरारीलाल ने खरीदी थी, जो बग्गी पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने बिना अनुमति के डीजे बजाने के आरोप में कार्रवाई की और DJ जब्त कर लिया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद कह रहे हैं कि भारतीय लोगों को उत्सव की जरूरत नहीं है। हर चीज को वह उत्सव की तरह ही मनाते हैं।
यह भी पढ़ें : Viral Video: कपल को लूटने पहुंचा लेकिन उल्टा पड़ गया दांव, पिटकर गया बेचारा चोर
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मुरारीलाल ने इस तरह की हरकत की हो। मुरारीलाल ने दो साल पहले साढ़े 12 हजार रुपये का फोन खरीदा था, जिसके बाद मुरारीलाल ने ढोल नगाड़े पर 25 हजार से अधिक खर्च कर दिया था। अब एक बार फिर मुरारीलाल सुर्खियों में हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines