Viral Video: कपल को लूटने पहुंचा लेकिन उल्टा पड़ गया दांव, पिटकर गया बेचारा चोर
Viral Video : वायरल वीडियो में एक कपल को एक बाइक सवार शख्स लूटने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया और बेचारा चोर बुरी तरह पिट गया।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Viral Video : सुनसान रास्ते देखकर कुछ असामाजिक तत्व चोरी या स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं। हथियार के दम पर लूटपाट भी की जाती है लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें कपल को लूटने पहुंचे शख्स का दांव उल्टा पड़ गया और चोर जमकर पिटा। पति-पत्नी ने मिलकर लूटने पहुंचे शख्स की जमकर पिटाई की है।
वीडियो कहां का है, इसको लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपल सड़क किनारे टहल रहा है। इसी बीच एक बाइक सवार उनके पास पहुंचा, वो हेलमेट पहने हुए था। कपल रुक गया और बाइक सवार कुछ निकालने (शायद हथियार) की कोशिश करना लगा। पुरुष मामले को समझ गया और मौका मिलते ही बाइक सवार पर हमला कर दिया।
कपल मिलकर बाइक सवार शख्स पर टूट पड़ा और पीटने लगा। महिला बाइक सवार शख्स को उसके ही हेलमेट से पीटने लगी तो वहीं पुरुष ने जमकर धुनाई की। पास में ही लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि बेचारे चोर ने गलत आदमी से पंगा ले लिया।
bro tried to rob the wrong couple pic.twitter.com/atghV46TbZ
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) October 13, 2024
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि महिला ने जिस तरह हेलमेट से पिटाई की है, वह वाकई बड़ा ही मजेदार है। एक ने लिखा कि भाई बाइक वाला शख्स अपना हथियार निकाल भी नहीं पाया था कि शख्स उसकी हरकत को समझ गया और उसकी चाल को बेकार कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि चोर को भी चोरी लंबे समय तक याद रहेगी।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कपल ने साथ मिलकर आखिरकार इस मिशन में कामयाब हो ही गए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पैदल चल रहा शख्स डॉक्टर है और ये चोर डॉक्टर के पास क्या लूटने गया था? इसकी तो और पिटाई होनी चाहिए थी। एक अन्य ने लिखा कि लड़की को समझ आ गया कि इसको पीटकर अपने हाथ को दर्द क्यों देना? चलो हेलमेट से पीटते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: