Viral Video: आजकल धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमें धोखाधड़ी की आशंका ना हो। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पुराने घिसे टायर को कुछ ही देर में नए जैसा बनाकर पैक कर बेचने के लिए तैयार कर रहे हैं।
पुराने टायर को बना दिया नया
वीडियो में एक शख्स पुराने घिसे हुए टायर को नए जैसा बना रहा है। वह घिस चुके टायर में एक औजार से कट लगा रहा है और फिर उसे साफ कर एकदम नए जैसा बना दिया। इसके बाद उसे एक प्लास्टिक से पैक कर लेबल लगा दिया। पैक होने के बाद यह पता कर पाना मुश्किल है कि ये टायर नया है या पुराना।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। अब यह वीडियो कहां का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या इस तरह दुकानदार लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है या ये कोई व्यापार है? इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि ये इस शख्स की कारीगरी नहीं बल्कि ये लोगों के साथ धोखाधड़ी हैं। एक अन्य ने लिखा कि इन लोगों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। ये लोग ना जाने कितनी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि टायर खरीदते समय में हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए। एक ने लिखा कि ये टायर कहीं स्पीड में फट गया तो जान निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें : साड़ी पहनकर कर रही थी स्टंट, लग गई आग! वीडियो देख बोले लोग- निकल गया सारा एक्शन
एक अन्य ने लिखा कि यह बहुत ही असुरक्षित है, अगर दुर्घटना होती है तो मरने से कोई बचा नहीं सकता है। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो संभवतः पाकिस्तान का है, यह इंडिया का नहीं लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि गलत तो है लेकिन बंदे की कारीगरी कमाल की है।
हमेशा बरतें ये सावधानी
अगर आप अपनी गाड़ी के टायर को बदल रहे हैं तो ध्यान रखें कि हमेशा वर्जिनल टायर ही लगवाएं। इसके साथ ही कभी बिल लेना ना भूलें। इससे आप पुराने टायर को नए बनाकर बेचने वाले गिरोह से खुद को बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाड़ कार्रवाई भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
8 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
15 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
19 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines