---विज्ञापन---

टॉयलेट गई महिला को दिखा सांप तो गई कांप, कमोड से निकले कोबरे का वीडियो वायरल

Snake in Commode : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक घर के कमोड से सांपो को पकड़ा गया है। दावा है कि एक सांप भी कमोड में है लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है।

---विज्ञापन---

Snake in Commode : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टॉयलेट में तीन कोबरा देखने के बाद परिवार की हालत खराब है। दो कोबरा पकड़े जा चुके हैं लेकिन तीसरा अभी भी पकड़ से बाहर है। घटना इंदौर के गांधीनगर के अरिहंत नगर एक्सटेंशन की है। एक कोबरा को पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि 12 अगस्त की रात को जब महिला टॉयलेट गई तो उसने देखा कि कमोड में एक सांप है। महिला यह देखकर डर गई और इसकी जानकारी अपने पति महेश को दी। महेश ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया और एक स्नेक कैचर को बुलाया। सांप पकड़ने वाला पहुंचा तो कमोड के अंदर 5 फीट को कोबरा निकला।

---विज्ञापन---

कमोड से निकला सांप

इसके बाद महेश के घर वाले डर गए। सांप के खौफ के कारण उन्होंने कमोड का ढक्कन बंद कर दिया और उसके ऊपर वजनी सामान रख दिया। बाथरूम का उपयोग सिर्फ नहाने के लिए किया। 15 अगस्त को जब महेश ने कमोड का ढक्कन खोला तो नजारा देख वह चौंक गए। अंदर दो सांप दिखाई दे रहे थे। कमोड में दो और सांप देखकर महेश की भी हालत खराब हो गई।


महेश ने इसकी सूचना स्नैक कैचर की दी। सांप पकड़ने वाला शख्स आया और कड़ी मशक्कत के बाद एक सांप को पकड़ पाया, जबकि दूसरा सांप पकड़ में नहीं आया है। इस तरह महेश के घर में कुल तीन सांप दिखाई दिए थे जिसमें दो को पकड़ लिया गया है और तीसरे का कुछ भी पता नहीं है। अभी भी महेश एक परिवार खौफ में है और कमोड का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘भगवान’ के सामने इंसान की मौत का वीडियो वायरल, देखते-देखते चली गई शख्स की जान

सांप को रेस्क्यू करने पहुंचे महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार डरा हुआ है। यह हैरानी की बात है कि कमोड में इतने सांप कहां से आए। महेंद्र ने बताया कि महेश के घर से काला कोबरा मिला है जो दुर्लभ है और बेहद जहरीला होता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2024 12:54 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola