Kumar Vishwas Reaction On iPhone 16 Customers : iPhone 16 सीरिज के फोन की भारतीय बाजारों और ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है। मुंबई और दिल्ली के एप्पल स्टोर पर इस फोन को खरीदने के लिए बड़ी भीड़ देखने को मिली, कुछ लोग कई घंटे तक लाइन में खड़े होकर स्टोर के खुलने का इंतजार कर रहे थे। स्टोर के बाहर खड़ी भीड़ के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिस पर कवि कुमार विश्वास ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।
कुमार विश्वास ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि
मुझे बड़ा आश्चर्य होता है कि हर चीज उधार पर ली जा रही है। iPhone सुंदर फोन है लेकिन ये फोन भी किश्तों पर? क्या आफत है क्या परेशानी है? ये नहीं लेगा तो क्या हो जाएगा? आवाज आनी बंद हो जाएगी क्या या जानी बंद हो जाएगी?
कुमार विश्वास ने आगे कहा कि मैं देखता हूं कि मुंबई में 19 और 20 साल के लोकप्रिय बच्चे और बच्चियों ने सुसाइड कर लिए, अपना जीवन ही छोड़ दिया, क्यों? क्योंकि ऐसे सपने देखे जो पूरे नहीं हो रहे थे। उन्होंने युवा लड़कों से कहा कि अपनी इच्छाओं को सीमाओं में बांधे रखो, वरना ये शौक गुनाहों में बदल जाते हैं।
सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘सर माफ करना लेकिन क्या यही सवाल कभी अमीरों से पूछ कर देखना कि iPhone ही क्यों? मिडिल क्लास भी अपना जीवन जीता है, शौक पूरा करता है किस्तों पर ही सही!’ एक ने लिखा कि, ‘मकान, गाड़ी, फ्रिज, एसी सब किस्तों पर ही चल रहा है। जब 50 लाख के घर का लोन चुकाने की कोशिश करता है तो 60-70 हजार फोन की कीमत भी चुका ही देगा।’
यह भी पढ़ें : 7 जन्म का प्यार 7 मिनट में खत्म! शादी से पहले युवती को कचहरी छोड़ भागा, बोली-वो आएंगे
एक ने लिखा, ‘बिल्कुल सही कहा कुमार विश्वास जी ने, इच्छाएं उतनी ही रखनी चाहिए जितनी हमारी पहुंच हो।’ एक ने लिखा, ‘कविराज, मुझे भी आपकी तरह ही अभी भी Nokia1100 में विश्वास है।’ एक ने लिखा, ‘कुमार विश्वास ने एकदम सही बात कही है, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है कि फोन के लिए लोग घंटों लाइन में लगेंगे।’
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines