---विज्ञापन---

पुराने जमाने में बिना बिजली, कोयले के कैसे प्रेस होते थे कपड़े? देखिए मिट्टी के तेल वाली आयरन

kerosene iron : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि कैसे मिट्टी के तेल वाली आयरन काम करती थी।

---खबर नीचे जारी है---

kerosene iron: आज के समय में लगभग सभी के घर में इलेक्ट्रिक आयरन होगी। जब तक बिजली नहीं थी तो लोग कोयले का उपयोग कर अपने कपड़ों को प्रेस करते थे लेकिन क्या आपको पता है कि जब ना बिजली थी और ना कोयला था तो कपड़े कैसे प्रेस किए जाते थे? आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें आप मिट्टी के तेल से चलने वाले प्रेस के बारे में जानेंगे।

@indiandesitraveller नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें मिट्टी के तेल से चलने वाली आयरन दिखाई गई है। पुराने जमाने में एक लोहे की आयरन इस्तेमाल की जाती थी, जिसे अंगीठी पर रखकर गर्म किया जाता था।

---खबर नीचे जारी है---

गर्म होने के बाद इस लोहे की आयरन को एक कपड़े से साफ किया जाता था और फिर इससे कपड़े प्रेस किए जाते थे। इसके अलावा एक मिट्टी के तेल का प्रेस भी उपयोग में लिया जाता था। मिट्टी के तेल वाले आयरन में पंप लगाया गया था, जिसे पंप करने के बाद मिट्टी के तेल के जलने से आयरन गर्म होती थी और फिर उससे कपड़े को आयरन किया जाता था।

---खबर नीचे जारी है---

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह पहले स्टोव में पंप लगा होता था, उसी तरह का पंप आयरन में भी लगा होता था। पंप किए जाने से मिट्टी का तेल जलता था और फिर आयरन गर्म होती थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें : राम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई

---खबर नीचे जारी है---

एक ने लिखा कि मैंने तो अपनी जिंदगी में कभी मिट्टी के तेल वाली आयरन नहीं देखी थी, वाकई ये कमाल का है। एक ने लिखा कि हमने कोयले वाली आयरन का इस्तेमाल किया है लेकिन मिट्टी के तेल वाली आयरन को पहली बार देखा है। एक अन्य ने लिखा कि पुरानी चीजों को संभाल कर रखने के लिए इस शख्स को सम्मानित किया जाना चाहिए। ऐसी चीजों को लोग फेंक देते हैं और शख्स ने इसे अमानत की तरह सजों कर रखा हुआ है।

First published on: Jan 24, 2024 01:56 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola