गुस्से से भर देगा ये वायरल वीडियो! सायरन, हॉर्न बजाने के बाद भी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता, पुलिस ने सिखाया सबक

Kerala Viral Video : केरल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चालाक एंबुलेंस का रास्ता रोकता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शख्स पर कार्रवाई की गई।

Kerala Ambulance
विज्ञापन

Kerala Viral Video : केरल में एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस का कार चालक काफी दूर तक रास्ता रोकता दिखाई दिया था। एंबुलेंस चालक द्वारा बार-बार हॉर्न बजाये जाने के बाद भी शख्स ने साइड नहीं दिया था। इसके बाद हेल्पर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद केरल पुलिस ने कार्रवाई की है।

एंबुलेंस में एक मरीज था, जिसे जल्द अस्पताल पहुंचना था इसलिए साइड के लिए एंबुलेंस चालाक लगातार सायरन बजाता रहा। लगभग सभी गाड़ियां रास्ता दे चुकी थीं लेकिन मारुति सियाज कार चालाक ने साइड नहीं दिया। एंबुलेंस को रास्ता न देने वाले कार मालिक की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होते पुलिस ने लिया एक्शन

इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। कार मालिक का पता लगाने के बाद पुलिस सीधे उसके घर पहुंची और 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

देखें वीडियो


हालांकि सोशल मीडिया पर कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नितिन गडकरी जी क्या आप कृपया यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि सड़क सुरक्षा नियमों और कानूनों के हिस्से के रूप में, एम्बुलेंस को रास्ता देना एक महत्वपूर्ण पहलू है और जो लोग इसे रास्ता नहीं देते हैं वे दंडनीय हैं। कल मैंने एक ऐसी ही घटना देखी जब एक एम्बुलेंस ड्राइवर को जगह मांगने के लिए हॉर्न बजाना पड़ा। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह का अपमानजनक व्यवहार हमारे कुछ देशवासियों में नागरिक भावना की भयावह कमी को उजागर करता है। यह सचमुच शर्मनाक है-भगवान उनकी मदद करें!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ