हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जिस मंत्री की सुरक्षा में खड़ा था IPS, उसी के काफिले ने मारी टक्कर

IPS Paritosh Pankaj Viral Video : वायरल वीडियो में मंत्री श्रीधर बाबू के काफिले को मैनेज करने के लिए आईपीएस परितोष पंकज खुद वहां खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी काफिले में शामिल एक कार ने IPS को ठोकर मार दी। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPS Paritosh Pankaj

IPS Paritosh Pankaj Viral Video : तेलंगाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक मंत्री की सुरक्षा में तैनात IPS ऑफिसर को गाड़ी ठोकर मारती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि IPS अधिकारी मंत्री के काफिले को मैनेज कर रहे थे तभी एक गाड़ी ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।

IPS अधिकारी को गाड़ी ने मारी ठोकर

सोशल मीडिया पर तेलंगाना में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मंत्री श्रीधर बाबू के काफिले को मैनेज करने के लिए आईपीएस परितोष पंकज खुद वहां खड़े थे। कुछ गाड़ियों के निकल जाने के बाद IPS अधिकारी कुछ गाड़ियों को रुकने का इशारा देते हुए सड़क पर आ गए।

हालांकि IPS द्वारा इशारा दिए जाने के बाद काफिले में शामिल गाड़ी नहीं रुकी और IPS अधिकारी परितोष पंकज को जोरदार ठोकर मार दी। वह सड़क पर ही गिर पड़े। बताया गया कि इस घटना में वह चोटिल हो गए और अस्पताल में जाकर इलाज करवाना पड़ा।

देखिए वीडियो


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर आक्रोश जताया है। एक ने लिखा कि ये बेहद अपमानजनक है, हमारे देश में सीनियर अधिकारियों की लोग इज्जत नहीं करते हैं। एक ने लिखा कि अपनी गाड़ी के सामने पुलिसवाले को देखने के बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी धीमी नहीं की। गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग के लिए ड्राइवर पर कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी मंत्री की गाड़ी चला रहा हो या नहीं।

यह भी पढ़ें : काशी में सड़क पर देखते ही देखते बन गया छह फुट चौड़ा गड्ढा; ‘करप्शन कला’ का वीडियो हो रहा वायरल

एक ने लिखा कि ये बहुत गलत है। जिम्मेदार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि VVIP कल्चर से कब छुटकारा मिलेगा भाई? ऐसा तो कभी भी किसी के साथ भी हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि इस मामले को खुद विभाग को संज्ञान लेना चाहिए और जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि वीडियो कोठागुडेम जिले का है। जहां एएसपी पंकज को राज्य मंत्री श्रीधर बाबू के काफिले में शामिल वाहन ने ठोकर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें