Snake Viral Video : शराब के नशे में इंसान ना सिर्फ अंग्रेजी बोलने में माहिर बल्कि बहादुर भी हो जाता है। वह सांड से भिड़ने के साथ ही खतरनाक जानवरों का सामना करने के लिए तैयार रहता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में शराब के नशे में खतरनाक सांप के साथ खेल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मधुबाबू नागराजू नाम के एक शख्स नशे में धुत था, तभी उसे सड़क के किनारे बैठा एक खतरनाक सांप दिख गया। वह लड़खड़ाते हुए सांप के पास पहुंच गया और उसके साथ खेलने लगा। सांप फन निकलकर बैठा था तो वह शख्स सांप के फन पर ही थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। यह घटना आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के कादिरी में एक कॉलेज के पास हुई।
कोबरा के साथ शख्स ने किया खिलवाड़
घटना आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के कादिरी में एक कॉलेज के पास हुई। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर में कोबरा घुस गया था, वह भागने लगा और झाड़ियों के पास छुप गया। इसी बीच नागराजू वहां पहुंच गया और सांप के साथ खेलने गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप ने शख्स को काट लिया, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वहां इतने लोग मौजूद हैं, किसी ने भी इस शख्स को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? एक अन्य ने लिखा कि शराब के नशे में लोग खुद को बाहुबली समझते हैं। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो बनाने के बजाय, कोई उसे एक तरफ खींच सकता था और सांप को भागने दे सकता था। सांप ने बहुत देर तक धैर्य रखा।
यह भी पढ़ें : ये कैसे हुआ? ट्रेन चलने को तैयार लेकिन पटरी ही हो गई गायब! खोजते रहे रेल कर्मचारी
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजकल लोग गंभीर परिस्थितियों से भी मनोरंजन कर रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। एक अन्य ने लिखा कि किसी की मदद करने की जगह वीडियो बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines