Viral Video: इंटरनेट पर छाए 'आइसक्रीम गोलगप्पे', वीडियो देख लोग बताने लगे अगली बार क्या इंडिग्रीडियेंट करें ऐड
Edited By Amit Kasana

आइसक्रीम गोलगप्पे
Edited By Amit Kasana

आइसक्रीम गोलगप्पे
Viral Video: गोलगप्पे खाना सभी को पसंद होता है। अकसर बाजार में स्ट्रीट वेंडर गोलगप्पों के पानी में एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। गोलगप्पे वालों के पास अधिक तीखा पानी, खट्टा-मीठा पानी बाजार में गोलगप्पों के साथ कई तरह का पानी मिलता है। लेकिन इंटरनेट पर ऐसे गोलगप्पे वायरल हो रहे हैं जो न तीखे हैं और न ही इनमें पानी डलता है। बल्कि यह गोलगप्पे तो अपने ठंडे स्वाद के लिए मशहूर हैं।
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस Viral Video में दुकानदार गोलगप्पों में चन्ने, मसाला या गोलगप्पे का पानी नहीं बल्कि आइसक्रीम डालता नजर आ रही है। इंटरनेट पर यह ‘आइसक्रीम गोलगप्पे’, के नाम से वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है।
वीडियो पर अब तक करीब 234K views हो चुके हैं। वीडियो पर लगभग 2.3K कमेंट आ चुके हैं। वीडियो देख लोग अगली बार आइसक्रीम के साथ ओर क्या इंडिग्रीडियेंट डालें यह भी बता रहें हैं। वीडियो में वेंडर आइसक्रीम के अलावा काला खट्टा व अन्य लिक्विड फ्लेवर भी डालता हुआ दिख रहा है। यूजर्स वीडियो को बार-बार देख रहें हैं। वीडियो पर अब तक 3.2K लाइक हो चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: