Chaitra Navratri: पंचकों में आरंभ होंगे चैत्र नवरात्रा, नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए कैसा रहेगा इसका फल

Chaitra Navratri, Navratri ke Upay, Panchak, Panchak 2023, Dharma Karma
विज्ञापन

Chaitra Navratri: चैत्र माह की प्रतिपदा से नया हिंदू वर्ष आरंभ होता है। इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी आरंभ होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस बार नया वर्ष और चैत्र नवरात्रि दोनों ही पंचकों में आरंभ हो रहे हैं। इस स्थिति में इसका विशेष महत्व बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य

विज्ञापन

क्या होते हैं पंचक (Panchak)

ज्योतिष के अनुसार जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि में होता है तो उसे पंचक कहा जाता है। यह अवधि लगभग पांच दिनों की होने के कारण ही इसे पंचक कहा जाता है। इसे हिंदू धर्म में अशुभ माना गया है। साथ ही सभी मांगलिक व धार्मिक कार्यों को करने की मनाही भी की गई है। अगले महीने में 21 मार्च को पंचक शुरू होंगे, जबकि 22 मार्च को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि आरंभ होंगे।

नवरात्रि में कर सकेंगे पूजा (Chaitra Navratri Puja)

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि को परम शुभ अवसर माना गया है। ऐसे में पंचकों में नवरात्रि का आना अधिक चिंतनीय नहीं है। नवरात्रि के प्रभाव से यह भी शुभ बन गए हैं। मां दुर्गा की कृपा और हनुमानजी के आशीर्वाद से आप भी इन नवरात्रियों में पूजा-पाठ कर सकेंगे।

विज्ञापन

नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी। उनका यह रूप भक्तों की समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। ऐसे में आप भी अपनी सुविधा के अनुसार इस दिन ईश्वर पूजन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ