हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

लेडी IAS अफसर के बेटे के वीडियो पर बवाल क्यों? 4 लाख से ज्यादा देख चुके लोग

IAS officer Pamela Satpathy Viral Video : वीडियो में IAS अधिकारी पामेला सतपथी अपने ऑफिस में हैं और उनकी टेबल पर उनका बेटा उछल कूद कर रहा है। इसी बात को लेकर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं।

विज्ञापन
IAS officer Pamela Satpathy

IAS officer Pamela Satpathy Viral Video : IAS अधिकारी पामेला सतपथी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने ऑफिस में बैठी हुई हैं और उनका बेटा उनकी टेबल पर उछल कूद कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लोगों ने इस क्यूट और अच्छा बताया है लेकिन कुछ लोग अब इस पर सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो शेयर कर IAS अधिकारी पामेला ने लिखा कि “साल के जिस समय का सबसे अधिक इंतजार रहता है वह अब सबसे डरावना समय बन गया है। गर्मी की छुट्टियां, POV आप एक लड़के की मां हैं।” अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स बंट गए हैं।

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि IAS अधिकारी अपने बच्चे को लेकर ऑफिस आ गईं। ये कभी-कभी के लिए अच्छा होता है लेकिन अपने डेस्क पर कूदने की अनुमति देना आदर्श नहीं है। वर्किंग डेस्क पवित्र है, मंदिर के समान है और इनका सम्मान किया जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि अपने बेटे का अपने ऑफिस डेस्क पर कूदते हुए वीडियो शेयर करना कार्यस्थल में प्रोफेशनल रवैए और व्यवहार पर सवाल उठाता है।


एक अन्य ने लिखा कि मुझे अच्छा लगा कि वह सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने से नहीं कतराती हैं कि वह कई भूमिकाएँ निभा रही हैं। हां, थोड़ा बहुत इधर-उधर कुछ हो जाता है लेकिन इसके लिए माफी मांगने की जरूरत नहीं है। एक ने लिखा कि वह जगह कोई प्लेग्राउंड या स्टेडियम नहीं है। ऐसे में ये देखकर बुरा लग रहा है।

यह भी पढ़ें :  एयरपोर्ट पर कपड़े निकाल महिला करने लगी हंगामा, डिमांड सुन उड़ गए लोगों के होश

बता दें कि IAS अधिकारी पामेला सतपथी के वीडियो को चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। अधिकतर लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि गर्मी की छुट्टी में बच्चों को संभालना एक चुनौती होती है। उन्होंने इस समय को सबसे प्यारा भी कहा है। हालांकि ऑफिस के टेबल पर बच्चे के कूदने पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें