Viral Video : हिडन या गुप्त कैमरे का गलत तरीके से इस्तेमाल खूब बढ़ता जा रहा है। होटल रूम से लेकर टॉयलेट में भी लोग हिडेन कैमरा लगा देते हैं, कई लोग पकड़े भी जा चुके हैं। बाजार में तरह-तरह के खुफिया कैमरे मौजूद हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसी-ऐसी चीजों में कैमरा लगाकर बेच रहा है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। वीडियो देखने के बाद लोग इस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वीडियो में एक दुकानदार बता रहा है कि मच्छर मारने वाली मशीन से लेकर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तक में भी कैमरा लगा हुआ है। इतना ही नहीं, शख्स का कहना है कि मच्छर मारने वाली मशीन के अंदर कैमरा लगा हुआ है। मच्छर मारने के साथ ही ये वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 2 मेगा पिक्सल का कैमरा लगा हुआ है, जिसे मोबाइल पर लाइव भी देखा जा सकता है।
इतना ही नहीं, दुकानदार का कहना है कि उसके पास सभी तरह के कैमरे हैं। इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, ब्लूटूथ स्पीकर , पेन, पावर बैंक समेत तमाम चीजों में कैमरा मिल जाएगा। अब इस शख्स का वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे खतरनाक बताने लगे और इस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गोपनीयता के नजरिए से ये बहुत खतरनाक हैं। होटल, चेंजिंग रूम, शौचालय में इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। सरकार को ऐसे विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि होटल, हॉस्टल, पीजी, शौचालय, स्नानघर में इसका दुरुपयोग हो सकता है। नहीं, ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ,सरकार को चाहिए कि इस तरह के सामान बेचने और खरीदने वालों पर कानूनी कार्रवाई करे।
यह भी पढ़ें : रशियन को लेकर डेट पर गया, बस इतनी सी बात पर कर डाला कांड! रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी
एक अन्य ने लिखा कि इस तरह लोगों की प्राइवेसी से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि ये बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और इसके लिए कुछ लोगों को ही लाइसेंस मिलना चाहिए।
हालांकि वीडियो में दुकानदार कहता दिखाई दे रहा है कि हमारे पास मौजूद हिडन कैमरा सुरक्षा के लिए ही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
19 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines