मच्छर मारने की मशीन, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में Spy कैमरा लगाकर बेच रहा शख्स, लोगों ने पुलिस से की एक्शन की मांग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मच्छर मारने वाली मशीन और इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कैमरा लगाकर बेच रहा है, अब लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spy Camera

Viral Video : हिडन या गुप्त कैमरे का गलत तरीके से इस्तेमाल खूब बढ़ता जा रहा है। होटल रूम से लेकर टॉयलेट में भी लोग हिडेन कैमरा  लगा देते हैं, कई लोग पकड़े भी जा चुके हैं। बाजार में तरह-तरह के खुफिया कैमरे मौजूद हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऐसी-ऐसी चीजों में कैमरा लगाकर बेच रहा है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। वीडियो देखने के बाद लोग इस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो में एक दुकानदार बता रहा है कि मच्छर मारने वाली मशीन से लेकर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तक में भी कैमरा लगा हुआ है। इतना ही नहीं, शख्स का कहना है कि मच्छर मारने वाली मशीन के अंदर कैमरा लगा हुआ है। मच्छर मारने के साथ ही ये वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 2 मेगा पिक्सल का कैमरा लगा हुआ है, जिसे मोबाइल पर लाइव भी देखा जा सकता है।

इतना ही नहीं, दुकानदार का कहना है कि उसके पास सभी तरह के कैमरे हैं। इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, ब्लूटूथ स्पीकर , पेन, पावर बैंक समेत तमाम चीजों में कैमरा मिल जाएगा। अब इस शख्स का वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे खतरनाक बताने लगे और इस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गोपनीयता के नजरिए से ये बहुत खतरनाक हैं। होटल, चेंजिंग रूम, शौचालय में इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। सरकार को ऐसे विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि होटल, हॉस्टल, पीजी, शौचालय, स्नानघर में इसका दुरुपयोग हो सकता है। नहीं, ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ,सरकार को चाहिए कि इस तरह के सामान बेचने और खरीदने वालों पर कानूनी कार्रवाई करे।

एक अन्य ने लिखा कि इस तरह लोगों की प्राइवेसी से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि ये बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और इसके लिए कुछ लोगों को ही  लाइसेंस मिलना चाहिए।

हालांकि वीडियो में दुकानदार कहता दिखाई दे रहा है कि हमारे पास मौजूद हिडन कैमरा सुरक्षा के लिए ही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ