हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टॉयलेट सीट लेकर बस में चढ़ी महिला का वीडियो वायरल, हरकत देखकर भाग खड़े हुए लोग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की टॉयलेट सीट लेकर बस में सफर करती दिखाई दे रही है। इसी बीच लड़की ने ऐसी हरकत शुरू कर दी, जिसे देखकर अन्य लोग भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अजीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी बस में कोई अजीब हरकतें करता दिखाई देता है तो कभी मेट्रो या ट्रेन में! इस वक्त एक लड़की का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की बस में यात्रा के दौरान टॉयलेट सीट लेकर यात्रा करती दिखाई दे रही है। यात्रा के दौरान लड़की ने अचानक अजीब हरकतें शुरू कर दी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला बस में यात्रा के दौरान अपने साथ के बाल्टी और एक टॉयलेट सीट लेकर चल रही है। बस में अगल-बगल कुछ और यात्री बैठे हुए हैं। अचानक महिला ने बाल्टी के ऊपर टॉयलेट सीट को रखकर उसपर बैठने लगी। वहीं सामने उसने टिशू पेपर भी रख लिया।

लड़की की हरकत देख भाग खड़े हुए लोग

कुछ देर बाद जब लड़की ने टिशू पेपर का उपयोग करना शुरू किया तो बगल में बैठी एक बुजुर्ग महिला हैरानी से देखने लगी। इसके बाद वह वहां से उठी और चली गई। वहीं दूसरी तरफ बैठा एक और व्यक्ति भी वहां से चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के वीडियो देखकर अब शर्मिंदगी होती है। एक ने लिखा कि आख़िरकार लोग व्यूज और फॉलोअर्स के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। एक ने लिखा कि ये वीडियो मजाकिया नहीं बल्कि शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें : भारत के इस गांव में मर्दों से प्रेग्नेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, वजह बेहद अजीब

विज्ञापन

वीडियो असली है या नकली?

वीडियो असली है या फिर सिर्फ जानबूझकर व्यूज के लिए रिकॉर्ड किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि अधिकतर लोगों का दावा है कि ये लोग कंटेंट क्रिएटर हैं और इसी तरह के वीडियो बनते हैं। ये वीडियो असली नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड रील है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola