Viral Video : सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है, तो कई बार लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रेलवे फाटक को पार करने की कोशिश करती है, लेकिन वह हादसे का शिकार हो जाती है। वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
रेलवे फाटक को पार करने के चक्कर में फंसी लड़की
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के आने से पहले रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है, जिससे कोई ट्रैक पर ना जाए और कोई दुर्घटना हो लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे फाटक को पार करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक लड़की स्कूटी से फाटक के पास पहुंची और रेलवे फाटक को हाथ से ऊपर कर पार करने की कोशिश करती है लेकिन तभी वह एक हादसे का शिकार हो गई।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की ने जब फाटक को उठाकर जबरदस्ती ट्रैक को पार करने की कोशिश की तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह स्कूटी लेकर पटरी पर गिर गई। गनीमत रही कि लड़की के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ट्रेन नहीं आई, वरना लड़की की जान भी जा सकती।
वीडियो को @Nshaileshyadav नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, वहीं हजारो लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि फाटक बंद होने के बाद भी पार करना खतरनाक हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि लड़कियां भी आजकल रिस्क लेने से पीछे नहीं हटती हैं। एक ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही है।आखिर लोग जानबूझकर ऐसे रिस्क लेते ही क्यों हैं?
यह भी पढ़ें: बाइक पर बैठ खुले आम इश्क लड़ा रहा था कपल, वायरल हुआ वीडियो तो एक्टिव हुई पुलिस, दोनों गिरफ्तार
एक यूजर ने लिखा कि यह घटना सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं, बल्कि किसी के साथ भी हो सकती है। रेलवे फाटक पार करते वक्त हमें सावधानी रखनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे रेलवे फाटक को पार करना गलत और खतरनाक है। एक अन्य ने लिखा कि इससे सभी को कुछ न कुछ सिखना चाहिए और फाटक होने बाद पार नहीं करना चाहिए। एक ने लिखा कि गनीमत रही कि लड़की को कुछ नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines