---विज्ञापन---

बाइक पर बैठ खुले आम इश्क लड़ा रहा था कपल, वायरल हुआ वीडियो तो एक्टिव हुई पुलिस, दोनों गिरफ्तार

Kota Couple Viral Video: राजस्थान के कोटा में पुलिस ने एक कपल को अरेस्ट किया है। दरअसल, इस कपल का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें दोनों को खुलेआम बाइक पर रोमांस करते हुए देखा गया था। वीडियो में लड़के को गाड़ी चलाते और लड़की को फ्यूल टैंक पर बैठे देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

Kota Viral Video : एक कपल को बाइक पर बैठ खुले आम इश्क फरमाना भारी पड़ गया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो कोटा का बताया जा रहा है। इसमें एक शख्स को रात में बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देखा जा सकता है। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसके आगे लड़के की ओर मुंह करके बैठी हुई है। लड़की को कभी लड़के को गले लगाते तो कभी किस करते देखा जा सकता है।

किसी ने यह घटना रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक जानकारी पहुंची तो वह भी एक्टिव हो गई। ताजा जानकारी के अनुसार नांता पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की पहचान मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है। वह कैथून का रहने वाला है। लड़के की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस बाइक को भी जब्त कर लिया है, जिससे दोनों घूम रहे थे।

---विज्ञापन---

अपनी हरकतें ही बन जाती हैं समस्या

ये वीडियो कोटा के एनएच 52 का बताया जा रहा है। बाइक की रफ्तार भी काफी तेज लग रही है। उल्लेखनीय है कि जब से सोशल मीडिया चलन में आया है तब से किसी के जीवन का कोई भी हिस्सा प्राइवेट नहीं रह गया है। लेकिन इसका पूरा इल्जाम सोशल मीडिया के माथे नहीं मढ़ा जा सकता। कुछ लोगों की हरकतें ही ऐसी होती हैं जो खुद उनके गले की फांस बन जाती हैं। लोग न तो अपनी हरकतों से बाज आते हैं और बाकी न उसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करने से।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की सातों सीटों का कुछ ऐसा है समीकरण; देखें पूरा  Analysis

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: तेजस्वी ने 200 पार का केक काटा, सहनी बोले- क्यों मिर्ची लगवाते हो?

ये भी पढ़ें: बीच चुनाव सपा को संजीवनी, राजा भैया ने अखिलेश को दिया समर्थन

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2024 06:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola