BJP Election Advertisement Video: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। इसी बीच बीजेपी की तरफ से कई विज्ञापन वाले वीडियो जारी किए गए हैं। इस वीडियो में मोदी सरकार की उपब्धियों पर बात करते लोगों को दिखाया गया है। हालांकि इस विज्ञापन में दिखाई गई एक लड़की तो ‘कांग्रेस की वोटर’ निकली।
भाजपा के विज्ञापन में दिखी कांग्रेस वोटर!
भाजपा के विज्ञापन में दिखाया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध की वजह से कई छात्र जब फंस गए थे तो मोदी सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। वीडियो में एक लड़की अपनी मां से कह रही है कि कैसी भी स्थिति हो मोदी जी हमें घर ले आएंगे।
वायरल वीडियो
हालांकि अब एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि मोदी सरकार की तारीफ कर रही ये लड़की ‘कांग्रेस की वोटर’ है। एक वीडियो में बीजेपी के विज्ञापन में दिखाई दे रही लड़की कांग्रेस का प्रचार करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये लड़की गुजरात कांग्रेस के विज्ञापन में नजर आ चुकी है।
देखें वीडियो
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि कहानी में इतना बड़ा ट्विस्ट, ये तो कांग्रेस की वोटर निकली। एक अन्य ने लिखा कि बीजेपी ने MLA के साथ साथ पार्टी के एक्टर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। एक ने लिखा कि इसका मतलब ये है कि कांग्रेस को अपने एक्टर को पकड़कर रिसोर्ट में बंद रखना पड़ेगा। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की ने गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था, पार्टी हार गई थी। अब बीजेपी का क्या होगा?
यह भी पढ़ें : कितने चरण में हुआ था पहला लोकसभा चुनाव? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये सब कलाकार हैं, इन्हें राजनीति में मत घसीटिये। एक ने लिखा कि बाताओ, लोग कितने फालतू बैठे हैं कि अब इस लड़की का बैकग्राउंड तक खोज कर ले आए। एक ने लिखा कि ये एक मराठी फिल्मों की फेमस कलाकार है, इसे राजनीति में ना घसीटें। वह तो अपना काम कर रही है।
वीडियो को @NarundarM नाम एक X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines