---विज्ञापन---

कितने चरण में हुआ था पहला लोकसभा चुनाव? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge: लोकसभा चुनाव 2024 के तरीखों का ऐलान हो चुका है। कुल सात चरण में यह चुनाव सम्पन्न होने वाला है। क्या आपको पता है कि देश का पहला आम चुनाव कितने चंरण में हुआ था? ऐसे ही सवालों का जवाब जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

General Knowledge: लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा जो 1 जून तक चलेगा और 4 जून को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। कुल सात चरण में मतदान होंगे। क्या आपको पता है देश में जब पहली बार चुनाव हुआ तो कितने चरण में हुआ था? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

देश में पहली बार आम चुनाव कब हुआ था?
25 फरवरी को 1951 को देश में पहली बार आम चुनाव शुरू हुआ था और 21 फरवरी 1952 तक चला था।

---खबर नीचे जारी है---

पहली बार कितनी सीटों पर लड़ा गया था चुनाव?
पहली बार हुए चुनाव में 489 सीटों पर चुनाव हुआ था।

वोटिंग के लिए उम्र में बदलाव कब किया गया था?
साल 1989 में मत डालने के उम्र में बदलाव किया गया था, जिसे 21 से 18 साल कर दिया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

NOTA का उपयोग पहली बार कब किया गया?
NOTA का उपयोग पहली बार साल 2014 में हुआ था, 1.1 प्रतिशत वोट NOTA के लिए दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : Election Facts: दो नेताओं को मिले बराबर वोट तो सिक्का उछालकर हुई विजेता की घोषणा

---खबर नीचे जारी है---

पहली बार हुए चुनाव में कितने लोगों वोट डाला था?
पहली बार हुए चुनाव में 17.3 करोड़ वोटर थे और 44 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया था ।

पहले चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कौन सी थी?
पहले चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था और CPI दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

---खबर नीचे जारी है---

पहले चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली थीं?
पहले चुनाव में कांग्रेस को 489 में से 364 सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें : एक ऐसा नेता जो चार राज्यों से पहुंचा संसद, तीन जगहों से लड़ा चुनाव, हुई थी करारी हार

---खबर नीचे जारी है---

EVM का इस्तेमाल पहली बार कब हुआ था?
साल 1982 में पहली बार EVM मशीन का इस्तेमाल हुआ था, केरल में हुए चुनाव में EVM का प्रयोग हुआ था।

कितने चरणों में हुआ था पहला आम चुनाव?
देश में पहला आम चुनाव 68 चरण में हुआ था।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 19, 2024 08:15 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola