Viral Video: 9 सितंबर को iPhone 16 लॉन्च किया गया। आईफोन के दीवानों को इसके लॉन्च का इंतजार था। उनकी दीवानगी लॉन्च वाले दिन देखने को मिली, इस दौरान लोगों ने एप्पल स्टोर के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगाईं। लाखों रुपये खर्च करके लोगों ने फोन खरीदा। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां पर लोगों को फ्री में iPhone दिया जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग फ्री में iPhone लेते दिख रहे हैं।
कौन दे रहा फ्री में iPhone 16?
बहुत से लोग iPhone रखने का सपना देखते हैं और iPhone 16 सीरीज के हालिया लॉन्च ने उस सपने को और भी रोमांचक बना दिया है। 9 सितंबर को लॉन्च होने के बाद से इस नए मॉडल की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में दुबई से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति मुफ्त में iPhone 16 देने के लिए वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आईफोन को एक लक्जरी जी वैगन के पीछे टेप से चिपका हुआ देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद बहू को कपड़े क्यों नहीं पहनने देती सास? अजीब परंपरा को लेकर ये है तर्क
फ्री आईफोन का ये वीडियो दुबई की सड़कों से सामने आया। जिसको जी वैगन के पीछे चल रही एक कार सवार ने रिकॉर्ड किया। यह शख्स ये देखने के लिए गाड़ी से उतरता है कि क्या सच में ये आईफोन है? वह चिपके हुए फोन में से एक निकालता है। जिसको खोलकर देखता है तो सच में इसमें आईफोन 16 होता है। इसके बाद फोन देने वाला अपनी गाड़ी से निकलकर उस शख्स को फोन रखने के लिए कहता है।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से लाखों लोग देख चुके हैं। जो आईफोन दे रहा है वो व्यक्ति सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। जिसकी वजह से कई यूजर्स इसे मार्केटिंग का एक स्टंट बता रहे हैं। कई यूजर्स iPhone 16 मांग कर रहे हैं। एक ने लिखा काश मैं वहां होता। एक ने लिखा यार कोई मुझे भी देदो, आपका पुराना आईफोन ही देदो नया फोन तो किस्मत में नहीं है। एक यूजर ये वीडियो देखकर लिखता है हबीबी मैं दुबई जाना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें: Video: बिहार में पौधा तोड़ने पर बच्चे को दी तालिबानी सजा! बेगूसराय में जंजीर में बांधकर पीटा
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines