---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Video: बिहार में पौधा तोड़ने पर बच्चे को दी तालिबानी सजा! बेगूसराय में जंजीर में बांधकर पीटा

Video: बिहार के बेगुसराय में एक महिला और उसके बच्चों ने 14 साल के एक लड़के को तालिबानी तजा दी गई। उसके हाथ और पैर जंजीर से बांधे कर बुरी तरह से पीटा गया। इस नाबालिग का जुर्म इतना था कि उसने एक पौधा तोड़ा था।

---विज्ञापन---

Video: शनिवार को बेगुसराय जिले से एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक महिला ने 14 साल के लड़के को खंभे से बांधकर पिटाई की। इस महिला के साथ कुछ दूसरे बच्चे भी थे जो नाबालिग की पिटाई कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दिलखुश कुमार ने अपनी पड़ोसी सुमित्रा देवी का एक पौधा तोड़ लिया था। जिसके लिए महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर लड़के के पैरों को जंजीरों से बांध दिया।

जंजीरों से बांध की पिटाई

बिहार के बेगुसराय में एक महिला और ने 14 साल के एक लड़के को खंभे से बांध दिया। लड़के के हाथ और पैर जंजीर से बांधकर बुरी तरह से पीटा। जानकारी के मुताबिक, इस लड़के ने सुमित्रा देवी नाम की महिला का एक पौधा तोड़ा था। इसी के गुस्से में आकर उसने अपने भाई के साथ मिलकर बच्चे के पैरों को जंजीरों से बांधा, और उसे एक खंभे से बांधकर पूरे परिवार ने पीटा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: बुजुर्ग दंपति ने प्लेन में की ऐसी हरकत, एयरलाइन ने उनके सफर करने पर ही लगाया बैन

पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपने पैरों में जंजीरों के साथ बेहोश पड़ा हुआ है और उसका परिवार रो रहा है, जबकि भीड़ चुपचाप देख रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के परिवार ने ही उसे जंजीरों से निकाला। हमले में लड़के को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है और सुमित्रा देवी और उनके बच्चों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

---विज्ञापन---


एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी भाग गए हैं। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए तलाशी दल तैनात किए गए हैं। एसपी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये है दुन‍िया का सबसे महंगा नेकलेस, हीरे इतने क‍ि ग‍िनते-गिनते थक जाएंगे

First published on: Sep 24, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola