Viral Video: पूर्व सांसद के बेटे ने एक सेकेंड में दागीं 5 गोलियां, अब पुलिस के गले नहीं उतर रही वजह, देखें

Meerut Firing

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आया यह वीडियो मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक (MP Shahid Akhlaq) के बेटे दानिश अखलाक (Danish Akhlaq) का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में पूर्व सांसद के बेटे ने जो वजह बताई है, वह पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ली पोजीशन, फिर की हवाई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक अपने परिवार के साथ रहते हैं। करीब दो दिन पहले पूर्व सांसद के बेटे दानिश अखलाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो महज दो सेकेंड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह घर की छत पर है। वीडियो की पहली एक सेकेंड में दानिश पोजीशन में आता है। इसके बाद अगली एक सेकेंड में वह ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर करता है। दानिश ने एक सेकेंड में पांच गोलियां दागीं। सामने खड़ा कोई व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा है।

विज्ञापन

पुलिस को बताया, बंदरों को भगा रहा था

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद के बेटे दानिश को कार्यालय में तलब किया। वीडियो के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के बाद सामने आया है कि यह वीडियो काफी पुराना है। अब वायरल हुआ है। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को इस मामले की जांच के आदेश दिए। दानिश ने पुलिस को बताया कि उसने बंदरों को भगाने के लिए फायरिंग की थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक दानिश का यह बयान पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ