Boyfriend and Girlfriend Viral Video: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच कई बार पैसे को लेकर विवाद हो चुका है। इस पर कई जोक्स भी बन चुके हैं। सवाल यही उठता है कि क्या सच में लड़के या लड़कियां प्यार दिखाकर पैसे ऐंठने की कोशिश करती हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने जब गर्लफ्रेंड के दोस्तों का बिल चुकाने से मना कर दिया तो प्यार वहीं खत्म हो गया।
सबके सामने बॉयफ्रेंड पर भड़की गर्लफ्रेंड
वायरल वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा इसलिए हो रहा है क्योंकि लड़के ने लड़की के 18 दोस्तों का बिल चुकाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की भड़क गई और तुरंत रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।
गर्लफ्रेंड का बर्थडे था, इसमें उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल हुआ था लेकिन गर्लफ्रेंड ने अपने 18 दोस्तों को भी बुला लिया। सबने मिलकर खूब पार्टी की और जब बिल भरने की बारी आई तो बॉयफ्रेंड को आगे कर दिया। हालांकि बॉयफ्रेंड ने इससे इंकार कर दिया तो लड़की भड़क गई।
लड़की के दोस्त भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं और वह अपने बॉयफ्रेंड से बहस कर रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि BF को 18 लोगों के लिए भुगतान करना होगा? अपने दोस्तों को बुलाने से पहले कम से कम उन्हें तो बताएं। क्या वह इसे वहन कर सकता है?
यह भी पढ़ें : होटल पहुंची लड़की तो मिले ऐसे सामान, हो गई शर्मिंदा! सोशल मीडिया पर शेयर कर दी फोटो
एक ने लिखा कि ऐसी लड़कियों से भगवान लड़कों को बचाएं। एक ने लिखा कि जो लड़की अपने बॉयफ्रेंड की इज्जत नहीं कर सकती, वह कभी खुद नहीं रहेगी। एक ने कहा कि अभी तक सुना था कि पैसे की वजह से बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड में कलेश होता है, आज देख भी लिया।
बता दें कि वीडियो @PicturesFoIder नाम के X यूजर ने शेयर किया है, वीडियो को 23 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 75 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines