Fight at Railway Platform Video Viral : मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बस आदि में लड़ाई-मारपीट सिर्फ भारत में ही नहीं होते बल्कि पूरी दुनिया में हंगामा करने वाले लोग मौजूद हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई कर रहे दो लोगों में एक रेलवे ट्रैक पर गिर गया और तभी ट्रेन आ गई।
स्टेशन पर हुई मारपीट, हुआ बड़ा हादसा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर दो लोगों के बीच लड़ाई हो रही है। दोनों एक दूसरे पर अपनी ताकत आजमा रहे हैं लेकिन इसी बीच एक शख्स प्लेटफॉर्म से नीचे पटरी पर गिर गया। अगले ही पल उसी पटरी पर ट्रेन आ गई।
मुक्का लगने के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरा शख्स जब तक वहां से बचकर निकल पाता, ट्रेन आ गई। ट्रेन रुकी जरूर लेकिन शायद तब तक शख्स के ऊपर से गुजर चुकी थी। शख्स की वहीं मौत हो गई। वीडियो अमेरिका के फिलाडेल्फिया का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि दोनों के बीच लड़ाई हुई थी लेकिन किसी ने जान से मारने की कोशिश नहीं की, ऐसा लग रहा है कि आरोपी को आजीवन कारवास या हत्या की सजा नहीं मिलेगी। एक ने लिखा कि इस वीडियो से हमें यह सीख मिलती है कि स्टेशन पर हमें मारपीट नहीं करनी चाहिए। एक ने लिखा कि इसलिए अब अधिकतर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दरवाजे लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : भीड़ में खड़ी बच्ची दिखा रही थी पेंटिंग, पड़ी PM मोदी की नजर तो कमांडों को किया इशारा
एक ने लिखा कि इसमें किसकी गलती है? अब ऐसा तो नहीं है कि मुक्का मारने वाले शख्स ने जानबूझकर इस ट्रेन को उसी वक्त बुलाया, जब वह पटरी पर गिरा। एक ने लिखा कि भारत में भी इस तरह की कई घटनाएं होती हैं, इसीलिए लोगों को सतर्क किया जाता है कि रेलवे, बस आदि जगहों पर लड़ाई झगड़ा ना करें।
बता दें कि वीडियो को @bestwildclips नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 16 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines