नहीं देखा होगा ऐसा बाप, मां भी नहीं कर पाएगी ऐसी देखभाल; हर कोई हैरान

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने तीन बच्चों को संभाल रहा है। ट्रेन में तीनों बच्चों को जिस तरह आसानी से पिता संभाल रहा है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Viral Video
विज्ञापन

Viral Video : मां अपने बच्चे को बेहद आसानी से संभाल लेती है लेकिन अगर पिता बच्चे को संभालने लगें तो कुछ ही देर में दोनों की हालत खराब हो जाती है लेकिन ऐसा हर पिता के साथ नहीं होता। कुछ पिता एक साथ एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बच्चे भी संभाल लेते हैं, वो भी मां से भी बेहतर तरीके से। आज हम आपको एक ऐसे पिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने के दौरान एक बाप तीन बच्चों के साथ सफर कर रहा है। एक बाप के लिए तीन बच्चों को संभालना कितना मुश्किल काम हो सकता है, इसकी कल्पना शायद सभी कर सकते हैं लेकिन हैरानी की बात है कि ये बाप अपने तीनों बच्चों को भी बेहद आसानी से हैंडल कर रहा है।

Advertisment

तीन बच्चों को संभाल रहे पिता का वीडियो वायरल 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पिता ने तीनों बच्चों को सीट से बांधकर लटका दिया है। तीनों बच्चे प्रसन्न हैं और पिता बारी-बारी से तीनों को दूध पिला रहा है। हैरानी की बात है कि तीनों में से कोई भी बच्चा रो नहीं रहा है बल्कि तीनों प्रसन्न हैं। SCMP के अनुसार, वीडियो पूर्वोत्तर चीन के जिलिन राज्केय के चांगचुन का है। तीनों बच्चे महज आठ महीने के हैं। वीडियो उस वक्त का है जब तीनों ने पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन की सवारी की।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के पिता ने बताया कि हम चांगचुन से जिलिन तक हाई-स्पीड ट्रेन में थे और जब उन्हें खाना खिलाने का वक्त हुआ तो उन्हें खिलाने में आसानी के लिए सीट पर लटका दिया। बच्चों के माता पिता ने कहा कि आमतौर पर शिशुओं के साथ सफर के लिए “बेबी कैरियर” का उपयोग किया जा सकता है, जिन्हें आसानी से ट्रेन की सीटों पर लटकाया जा सकता है। इससे ना सिर्फ हाथ खाली रहते हैं बल्कि बच्चे भी प्रसन्न रहते हैं।

विज्ञापन

देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि चीन में लंबी दूरी यात्रा करने वाली ट्रेनों में बच्चों के लगातार रोने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों इसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जब बच्चे रो रहे थे, हंगामा कर रहे थे। उस वक्त उनकी मां मोबाइल में वीडियो गेम खेल रही थी। यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ