Viral Video of Drunk Girl: कई बार लोग पार्टी या किसी कार्यक्रम में अधिक शराब या नशे का सेवन कर लेते हैं। कुछ लोगों की हालत तो इतनी खराब हो जाती है कि वह अकेले घर तक जाने लायक नहीं रहते। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को घर पर छोड़ने दो लड़के पहुंचे हैं। लड़की की हालत देखकर लग रहा है कि वह शराब के नशे में है।
दो लड़के, लड़की को पकड़कर घर के दरवाजे पर खड़े हैं। दरवाजा खुलते ही लड़की घर में दाखिल होने की कोशिश करने लगी लेकिन तभी दोनों लड़के एक साथ पीछे की ओर देखने लगे। इससे उनका ध्यान लड़की पर से हट गया। लड़की ने जैसे ही घर में दाखिल होने के लिए कदम बढ़ाया उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दरवाजे से बाहर की ओर गिर पड़ी। गिरने के बाद लड़की के सिर में चोट लगी लेकिन वह खड़ी ही नहीं हो पाई। एक लड़के ने उसे उठाने की कोशिश की। यह वीडियो देखने के बाद लोग पीकर टल्ली होने वाली लड़कियों से बचने की सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह नशे में डूब चुकी लड़की जीवन बर्बाद कर देती है।
सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां
एक ने लिखा कि ये दोनों लोग लड़की के साथ गलत करने के लिए अपने साथ लेकर जा रहे हैं, इस लड़की को न्याय मिलना चाहिए। एक ने लिखा कि मुझे तो समझ नहीं आता कि लोग इतना नशा क्यों करते हैं? इसमें तो मनोरंजन दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। एक ने लिखा कि नशे में लड़की एक बच्चे की तरह होती है, उसे हर कोई नहीं संभाल सकता।
यह भी पढ़ें : पानी में रहकर भी पानी नहीं पीता ये जानवर, जानते हैं आप?
बता दें कि यह वीडियो @NoCapFights नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 30 मिलियन से अधिक लोगों देखा है। 169 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines